अगले 7 दिनों तक 10 राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

IMD Alert for Heavy Rain
Weather Forecast: मौसम विभाग ने देश में बदलते मौसम को देखते हुए पूर्वानुमान लगाया है कि आने वाले 7 दिनों तक देश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. इस दौरान गरज और चमक के साथ तूफान आने का भी खतरा है. आईएमडी ने अलर्ट जारी किया है.
Weather Forecast: जून के महीने की तरह जुलाई में भी मौसम का कहर जारी है. भारतीय मौसम विभाग ने पूर्वानुमान लगाया है कि ओडिशा में 6 जुलाई को भारी बारिश हो सकती है. इसके अलावा 7 जुलाई को छत्तीसगढ़ और 8 जुलाई को पूर्वी मध्य प्रदेश में गरज और चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है. 8 और 9 जुलाई को पश्चिमी मध्य प्रदेश और 9 जुलाई को पूर्वी राजस्थान में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है, जिसमें 21 सेंटीमीटर तक वर्षा हो सकती है.
पूर्व और मध्य भारत में मौसम
भारतीय मौसम विभाग ने पूर्वानुमान लगाया है कि 6 से 12 जुलाई के दौरान ओडिशा में तेज आंधी-तूफान के साथ भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. इसके अलावा 6 से 9 जुलाई के दौरान छत्तीसगढ़ में और 6 से 10 जुलाई के दौरान विदर्भ, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में जोरदार बारिश होने की संभावना है. 6 से 8 जुलाई के दौरान विदर्भ, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और झारखंड में बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है.
उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम का कहर
7 से 12 जुलाई के दौरान उत्तराखंड और पूर्वी राजस्थान में तेज हवाएं चल सकती हैं और गरज और चमक के साथ भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. 6 से 10 जुलाई के दौरान जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा चंडीगढ़ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारी वर्षा होने की संभावना है. 7 जुलाई को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश होने की संभावना है. इसके अलावा 7 और 8 जुलाई के दौरान पंजाब में गरज और चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है. आईएमडी के मुताबिक 7 से 9 जुलाई के दौरान पूर्वी राजस्थान में बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है.
पश्चिम भारत कैसा रहेंगा मौसम?
अगले 6 दिनों के दौरान कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों और गुजरात क्षेत्र में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है. 7 जुलाई को सौराष्ट्र और कच्छ में और 7 और 8 जुलाई के दौरान मराठवाड़ा में भारी वर्षा होने की संभावना है. 7 जुलाई को मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है.
पूर्वोत्तर भारत
अगले 7 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम वर्षा और गरज के साथ भारी वर्षा होने की संभावना है. 7 और 12 जुलाई को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश की संभावना है. 12 जुलाई को असम और मेघालय में बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है.
दक्षिण भारत में मौसम
9 से 12 जुलाई के दौरान केरल और माहे में भारी वर्षा होने की संभावना है. 7 से 10 जुलाई के दौरान तटीय कर्नाटक में तेज बारिश की संभावना है. इसके अलावा 7 और 8 जुलाई को तेलंगाना में भारी वर्षा होने की संभावना है. 8 जुलाई को तेलंगाना में बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है.
यह भी पढ़े: Viral Video: गहरी नींद में सो रही थी बिल्ली, कबूतर ने कर दिया परेशान, गुस्से में मौसी ने जड़ दिया थप्पड़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










