ePaper

22, 23, 24 और 25 जुलाई तक इन राज्यों में बारिश की संभावना, IMD अलर्ट

Updated at : 22 Jul 2025 9:17 AM (IST)
विज्ञापन
rain alert

rain alert

Weather Forecast: मौसम विभाग ने पूर्वानुमान लगाया है कि अगले 3 से 4 दिनों तक देश के कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. साथ ही कई हिस्सों में आंधी-तूफान आने की भी संभावना है. आईएमडी ने अलर्ट जारी किया है.

विज्ञापन

Weather Forecast:  जुलाई के महीने में मानसून का कहर बरकरार है. भारतीय मौसम विभाग ने अनुमान जाहिर किया है कि अगले 3 से 4 दिनों तक देश के कई इलाकों में झमाझम बारिश हो सकती है. तेज हवाएं और आंधी-तूफान चलने की संभावना है. आईएमडी ने कई इलाकों में हाई अलर्ट जारी किया है. चलिए जानते हैं देश के अलग-अलग हिस्सों में कैसा रहेगा मौसम का हाल.

उत्तर-पश्चिम भारत

  • मौसम विभाग ने उत्तराखंड में 22 जुलाई को भारी वर्षा होने की संभावना जताई है.
  • जम्मू-कश्मीर में 22 और 23 जुलाई के दौरान गरज और चमक के साथ भारी बारिश होने का अनुमान जताया गया है.
  • हिमाचल प्रदेश की बात करें तो मौसम विभाग ने यहां 22 से 27 जुलाई के दौरान झमाझम बारिश की संभावना बताई है.
  • उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा में 22 से 24 जुलाई तक भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.
  • पश्चिम उत्तर प्रदेश में 22, 23, 26 और 27 जुलाई को आफत की बारिश होने की संभावना है. वहीं, बात करें पूर्व उत्तर प्रदेश की तो यहां 25 से 27 जुलाई को भारी बारिश होने की संभावना है.

पश्चिम भारत का मौसम

  • पश्चिम भारत में अगले 5 दिनों के दौरान कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है.
  • कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों में 22 से 27 जुलाई के दौरान अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है.
  • गुजरात में 26 और 27 जुलाई को भारी वर्षा होने की संभावना है.

दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत का मौसम

  • केरल और माहे, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में 25 से 27 जुलाई के दौरान अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है. 
  • तेलंगाना में 22 और 23 जुलाई को गरज-चमक के साथ भारी बारिश होने की संभावना है.
  • तटीय कर्नाटक में 27 जुलाई को और तमिलनाडु में 22 जुलाई को अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है. इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है.

पूर्व और मध्य भारत का मौसम

  • पश्चिम मध्य प्रदेश में 26 और 27 जुलाई को अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है. वहीं, पूर्व मध्य प्रदेश में 25 से 27 जुलाई के दौरान गरज और चमक के साथ बारिश होने की संभावना है.
  • झारखंड में 24 और 25 जुलाई को झमाझम बारिश होने की संभावना है. छत्तीसगढ़ और ओडिशा में 23 से 26 जुलाई के दौरान भारी वर्षा होने की संभावना है. 
  • उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 25 से 27 जुलाई के दौरान मौसम विभाग ने बारिश होने की संभावना जताई है. गंगीय पश्चिम बंगाल में 23 से 27 जुलाई के दौरान बारिश की संभावना है.
  •  बिहार में 24 से 27 जुलाई के दौरान भारी वर्षा होने की संभावना है. इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है.

यह भी पढ़े: Heavy Rain Alert: 72 से 96 घंटे भयंकर बरसात, मानसून का रौद्र रूप, IMD का हाई अलर्ट

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

प्रभात खबर डिजिटल के जरिए मैंने पत्रकारिता की दुनिया में अपना पहला कदम रखा है. यहां मैं धर्म और राशिफल बीट पर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हूं. इसके अलावा मुझे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों से जुड़े विषयों पर लिखने में रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola