Weather Forecast: आंधी तूफान और बारिश, इन राज्यों में अलर्ट, जानें अगले तीन दिन का मौसम

Bihar Rain Alert
Weather Forecast: देश के राज्यों में मौसम के तेवर तल्ख हैं. आईएमडी ने अगले अगले तीन दिनों तक उत्तर और पूर्वी भारत के कई राज्यों में बारिश और तेज हवा का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने कहा है कि जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, मणिपुर, असम, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश और आंतरिक कर्नाटक […]
Weather Forecast: देश के राज्यों में मौसम के तेवर तल्ख हैं. आईएमडी ने अगले अगले तीन दिनों तक उत्तर और पूर्वी भारत के कई राज्यों में बारिश और तेज हवा का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने कहा है कि जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, मणिपुर, असम, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश और आंतरिक कर्नाटक में गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है.

आईएमडी के मुताबिक 25 से लेकर 28 मार्च को प्रायद्वीपीय भारत के कई जगहों पर गरज चमक के साथ बारिश और आंधी-तूफान आ सकती है. इसके अलावा कई इलाकों में 30 से लेकर 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चल सकती है.

आईएमडी के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के कारण राजस्थान के सीमावर्ती इलाकों में आने वाले एक दो दिनों में तेज हवाएं चलने की संभावना है. विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 25 से 26 मार्च को पश्चिमी राजस्थान की सीमावर्ती क्षेत्रों में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार हवाएं चल सकती है.

25-28 मार्च को जम्मू, कश्मीर, लद्दाख, धगलधगत, बाष्टटस्तान और सुफ्फराबाद में गरज के साथ बारिश की संभावना है.

25 से 27 मार्च को हिमाचल प्रदेश के भी कई इलाकों में हल्की से लेकर मध्यम बारिश हो सकती है. कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है.

26 से 28 मार्च उत्तराखंड में और 26 से 27 मार्च को पंजाब में भारी बारिश के साथ गरज और बर्फबारी का अनुमान है. कश्मीर में कुछ स्थानों पर भारी बर्फबारी और लद्दाख में 26 तारीख को बर्फबारी की संभावना है.

28 से 29 मार्च को अरुणाचल प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










