Weather Forecast: दिल्ली-NCR में लौटा मानसून, झमाझम बारिश की संभावना, जानें बिहार-झारखंड का हाल
Published by : Pritish Sahay Updated At : 18 Sep 2024 12:54 PM
Weather Forecast
Weather Forecast: बुधवार को देश के कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना है. इससे पहले मंगलवार को दिल्ली एनसीआर में जोरदार बारिश हुई थी. मौसम विभाग ने कहा है कि आज भी दिल्ली-एनसीआर में बारिश हो सकती है. एक नजर डालते हैं देशभर में आज कैसा रहेगा मौसम.
Weather Forecast: दिल्ली एनसीआर में मानसून की वापसी हो गयी है. मौसम विभाग ने कहा था कि अब दिल्ली से मानसून की विदाई हो गई है. लेकिन, मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में झमाझम बारिश हुई. तेज बारिश के कारण कई इलाकों में जाम लग गया. दिल्ली के साथ-सात यूपी में भी झमाझम बारिश हो रही है. कई इलाकों में बाढ़ के हालात हैं. राजस्थान में तीन दिनों के ब्रेक के बाद एक बार फिर मानसून एक्टिव हो गया है. कई जिलों में जोरदार बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने कहा है कि आज पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश समेत कई और राज्यों में बारिश हो सकती है. एक नजर डालते हैं देश भर में आज कैसा रहेगा मौसम.
दिल्ली में आज बारिश की संभावना
देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार को बारिश हुई. दिल्ली समेत समेत एनसीआर में बारिश के कारण गहरा जाम लग गया. मौसम विभाग ने कहा है कि बुधवार को भी दिल्ली के आसमान में बादलों का डेरा रहेगा. हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. कुछ इलाकों में तेज बारिश की भी संभावना है.
राजस्थान में आज हो सकती है झमाझम बारिश
राजस्थान में मौसम विभाग ने एक नए मौसमी तंत्र के प्रभाव से बुधवार को कई हिस्सों में बारिश होने का अनुमान जाहिर किया है. विभाग के अनुसार झारखंड के ऊपर बना दबाव आज पश्चिमी झारखंड और छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ गया है. अगले कुछ घंटों में इस दबाव के पश्चिम दिशा की ओर आगे बढ़ने तथा कमजोर होकर स्पष्ट रूप से कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है. इसके प्रभाव से पूर्वी राजस्थान में आगामी दो-तीन दिन गरज के साथ बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी हो सकती है. विभाग ने कहा है कि 18 सितंबर को जयपुर, भरतपुर, कोटा, अजमेर, उदयपुर में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम बारिश हो सकती है. IMD ने भरतपुर में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना जताई है.
यूपी में तीन दिन जमकर बरसात
यूपी में बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग ने कहा है कि बुधवार (18 सितंबर) को राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने तेज हवाएं चलने की भी संभावना जताई है. IMD ने कहा है कि राजधानी लखनऊ, अयोध्या, गाजीपुर, चंदौली, अंबेडकर नगर, आजमगढ़, देवरिया, संत कबीर नगर, सोनभद्र, आगरा, फिरोजाबाद, श्रावस्ती, महाराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, एटा, मैनपुरी, इटावा, रायबरेली, अमेठी समेत कई और जिलों में आज भारी बारिश हो सकती है.
आज कहां हो सकती है बारिश
स्काईमेट वेदर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, आज दक्षिण कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश, दक्षिण ओडिशा, तेलंगाना, विदर्भ, दक्षिण छत्तीसगढ़, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, गुजरात के कुछ हिस्सों, मराठवाड़ा, कोंकण और गोवा, आंतरिक कर्नाटक, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.
Also Read: ‘सीएम फेस बदलने से नहीं बदलेगा आम आदमी पार्टी का चरित्र’, AAP पर बीजेपी का बड़ा हमला
Video: लेबनान में पेजर्स धमाके में हजारों लोग घायल, देखें वीडियो
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










