मौसम : बिहार में होगी भारी बारिश, झारखंड के अलावा इन राज्यों में भी अलर्ट जारी

Updated:
विज्ञापन

मौसम की जानकारी (File Photo)

Weather Forecast : भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, 20 अगस्त और 23 अगस्त को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में, जबकि 22 से 25 अगस्त के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश में कई जगहों पर भारी से लेकर बहुत बारिश होने की संभावना है. जानें और किन राज्यों के लिए जारी किया गया है अलर्ट.

विज्ञापन

Weather Forecast : मौसम विभाग ने प्रेस रिलीज जारी करके बताया कि 23 से 25 अगस्त के दौरान हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के अलावा लद्दाख में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है. वहीं, 20 से 25 अगस्त के दौरान उत्तराखंड में कहीं-कहीं आंधी-तूफान के साथ बिजली गिरने की संभावना है.

बिहार के इन इलाकों में होगी भारी बारिश

20 अगस्त को बिहार में मौसम सक्रिय रहने की संभावना है. राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि उत्तर-पूर्वी जिलों (किशनगंज, अररिया, पूर्णिया, कटिहार, सुपौल और आसपास के इलाकों) में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है. इस दौरान गरज-चमक के साथ वज्रपात भी हो सकता है. पश्चिमी और दक्षिणी बिहार के अधिकांश हिस्सों में बारिश अपेक्षाकृत कम रहने की संभावना है.


ये भी पढ़ें: Chhattisgarh Weather : 25 अगस्त तक छत्तीसगढ़ में होगी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

बिहार का मौसम
बिहार का मौसम

झारखंड का मौसम कैसा रहेगा?

झारखंड में 20 से 23 अगस्त के दौरान मौसम मुख्यतः बादल छाए रहने वाला रहेगा और राज्य के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. 20 अगस्त को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है, जबकि 21 से 23 अगस्त के बीच बारिश की गतिविधि बनी रहने की संभावना है. 22 अगस्त को राज्य में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना भी जताई गई है.

मौसम विभाग का प्रेस रिलीज पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

राजस्थान का मौसम कैसा रहेगा?

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार, आगामी एक सप्ताह में पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभाग तथा पूर्वी राजस्थान के उदयपुर, कोटा व अजमेर संभाग के अधिकांश हिस्सों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने और मानसून कमजोर रहने की संभावना है. हालांकि, 21-23 अगस्त के दौरान गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू व आसपास के क्षेत्रों में जबकि 20 से 23 अगस्त के दौरान भरतपुर, जयपुर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र के कुछ भागों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.


ये भी पढ़ें: 20,21,22,23,24,25 अगस्त तक मूसलाधार बारिश, यूपी-MP से लेकर बिहार-झारखंड तक अलर्ट

बंगाल-सिक्किम और ओडिशा में भारी बारिश के आसार

सब-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 20-21 अगस्त और फिर 24-25 अगस्त को कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है. वहीं, गंगा के मैदानी हिस्से वाले पश्चिम बंगाल में 23 और 24 अगस्त को भारी बारिश का अनुमान है. ओडिशा में 21 से 25 अगस्त तक कई जगह बारिश होने की संभावना है.


विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन