20,21,22,23,24,25 अगस्त तक मूसलाधार बारिश, यूपी-MP से लेकर बिहार-झारखंड तक अलर्ट
भारी बारिश के बाद लोग पानी से भरे रास्ते से गुजरते हुए, फोटो- एएनआई
Rain Warning: 20 अगस्त से मौसम फिर करवट लेने वाला है. उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, उत्तराखंड समेत कई राज्यों में अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर जारी रह सकता है. कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होगी, तो कई इलाकों में आंधी-बिजली और तेज हवाएं भी चल सकती है.
Rain Warning: देश के कई हिस्सों में मानसून का जोरदार बारिश जारी है. भारत मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि 20 अगस्त और उसके बाद उत्तर भारत से लेकर मध्य, पूर्वी, पश्चिमी और दक्षिण भारत तक कई राज्यों में बारिश का दौर जारी रह सकता है. कहीं भारी बारिश हो सकती है तो कहीं आंधी-बिजली और तेज हवा चलने की भी संभावना है. उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा और पूर्वोत्तर के कई राज्यों में आने वाले दिनों में मौसम खराब रह सकता है. मौसम विभाग ने कई इलाकों के लिए अलर्ट जारी किया है.
उत्तराखंड में 25 अगस्त तक बारिश का दौर
- उत्तर-पश्चिम भारत की बात करें तो हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर-लद्दाख क्षेत्र में 20 से 22 अगस्त के दौरान कई जगह बारिश हो सकती है. उत्तराखंड में 25 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है.
- हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर-लद्दाख क्षेत्र में 20 और 21 अगस्त को कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है. उत्तराखंड में 20 से 25 अगस्त के दौरान भारी बारिश की संभावना है. इस दौरान कई जगह आंधी और बिजली गिरने का भी खतरा बना रहेगा.
यूपी में भी फिर तेज होगी बारिश
उत्तर प्रदेश में आने वाले दिनों में बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 20 अगस्त को बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. 21 अगस्त को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है.
पूर्वी उत्तर प्रदेश में 20 से 22 अगस्त के दौरान कहीं-कहीं भारी बारिश का अनुमान है. वहीं 22 से 25 अगस्त के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश देखने को मिल सकती है.
मध्य प्रदेश में 23 से 25 अगस्त को भारी बारिश का अलर्ट
मध्य प्रदेश में भी आने वाले दिनों में बारिश का असर बना रहेगा. पूर्वी मध्य प्रदेश में 20 से 22 अगस्त के दौरान कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश हो सकती है. इसके बाद 23 से 25 अगस्त के बीच भी कहीं-कहीं भारी बारिश का अनुमान है.
पश्चिमी मध्य प्रदेश में 20 और 21 अगस्त और 23 और 24 अगस्त के दौरान भारी बारिश हो सकती है. 22 अगस्त को पश्चिमी मध्य प्रदेश में कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है.
छत्तीसगढ़ में बारिश के साथ बिजली का खतरा
छत्तीसगढ़ में 20 और 21 अगस्त को कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. 21 और 22 अगस्त के दौरान कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है. इसके अलावा 20 से 23 अगस्त तक राज्य में कहीं-कहीं आंधी-तूफान और बिजली गिरने का खतरा भी बना रहेगा.
बिहार में 21 से 23 अगस्त तक भारी बारिश
बिहार में 20 अगस्त को कुछ जगह बारिश हो सकती है. इसके बाद 21 से 23 अगस्त के दौरान राज्य के बड़े हिस्से में बारिश होने की संभावना है. 24 और 25 अगस्त को भी बिहार में कुछ जगह बारिश जारी रह सकती है. 20 से 25 अगस्त के दौरान तेज हवाएं चलने की संभावना है. हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है और झोंके 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं.
झारखंड में 22 अगस्त से फिर बढ़ेगी बारिश
झारखंड में 20 और 21 अगस्त को कहीं-कहीं बारिश हो सकती है. इसके बाद 22 से 25 अगस्त के दौरान राज्य के बड़े हिस्से में बारिश का दौर बढ़ सकता है. 20 से 23 अगस्त के दौरान झारखंड में तेज हवाएं चलने की संभावना है. हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है और झोंके 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक जा सकते हैं.
बंगाल-सिक्किम और ओडिशा में भी बरसेंगे बादल
सब-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 20 से 21 अगस्त और फिर 24 से 25 अगस्त के दौरान कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है. गांगेय पश्चिम बंगाल में 23 और 24 अगस्त को भारी बारिश का अनुमान है. ओडिशा में 21 से 25 अगस्त के दौरान कई जगह बारिश होने की संभावना है. इस दौरान कहीं-कहीं भारी बारिश भी हो सकती है. 21 से 23 अगस्त के बीच तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है.
पूर्वोत्तर में कई दिनों तक बारिश
अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 20 से 22 अगस्त के दौरान बड़े इलाके में बारिश होने की संभावना है. इस दौरान कुछ जगह आंधी और बिजली भी गिर सकती है. अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में 25 अगस्त तक कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है. नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 24 अगस्त तक भारी बारिश का अनुमान है.
दक्षिण भारत में बारिश के साथ तेज हवाएं
तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, कर्नाटक, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और तेलंगाना में 20 से 25 अगस्त के दौरान अलग-अलग जगहों पर बारिश हो सकती है. तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में 20 से 23 अगस्त के दौरान आंधी-बिजली के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. हवा के झोंके 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं.
Also Read:Heavy Rain Alert: बिहार-UP-झारखंड में अगले 48 घंटे भारी बारिश, इन राज्यों में भी बरसेंगे बादल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्रीतीश सहाय
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए








