Weather Forecast: दिल्ली में तपती और झुलसाने वाली गर्मी से हाल बेहाल, ऑरेंज अलर्ट जारी, बारिश को लेकर यहां मिला गुड न्यूज
Published by : Pritish Sahay Updated At : 16 Jun 2024 7:44 AM
Weather Forecast
Weather Forecast: उत्तर भारत के कई राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है. दिल्ली से लेकर यूपी और बिहार झारखंड समेत कई राज्यों में भीषण गर्मी से लोग हलकान हैं. हालांकि मौसम विभाग ने कहा है कि 20 जून से मौसम में बदलाव आने लगेगा और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी.
Weather Forecast: देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज करवट ले रहा है. मानसून और प्री मानसून का बारिश हो रही है. वहीं दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में अभी भी भीषण गर्मी पड़ रही है. राजधानी दिल्ली के लोगों का गर्मी से बुरा हाल है. राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को अधिकतम तापमान 44.6 डिगी सेल्यस रहा जो सामान्य से छह डिग्री अधिक है. यहां लोगों को चिलचिलाती गर्मी से कोई राहत नहीं मिली हैं. वहीं मौसम विभाग ने दिल्ली एनसीआर में लू चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.
Delhi Weather News: दिल्ली में कब होगी बारिश
दिल्ली में भीषण गर्मी से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है. चिलचिलाती गर्मी के कारण सड़कों पर सन्नाटा पसर जा रहा है. मौसम विभाग के ताजा अपटेड के मुताबिक 19 जून तक दिल्ली में भीषण गर्मी से कोई राहत मिलने की संभावना नहीं है. विभाग का कहना है कि 20 जून से दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज बदल सकता है. दिल्ली में 20 जून के बाद तेज हवा के साथ हल्की बूंदा बांदी हो सकती है. दिल्ली में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. हालांकि 21 जून के बाद दिल्ली को गर्मी से राहत मिलनी शुरू हो जाएगी.
UP Weather Updates: यूपी में गर्मी का प्रकोप जारी
दिल्ली के साथ-साथ पूरे उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी का प्रकोप है. चिलचिलाती गर्मी से लोगों का बुरा हाल है. दिन चढ़ते ही सड़कों पर सन्नाटा पसर जा रहा है. जरूरी काम से लोग घरों से बाहर निकल हे हैं. प्रदेश में भीषण गर्मी के साथ लू का भी प्रकोप है. लू के कारण कई लोगों की जान चली गई है. लोग बारिश की आस में आसमान निहार रहे हैं. वहीं मौसम विभाग का कहना है कि जल्द ही यूपी के लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है. क्योंकि जल्द ही यूपी में मानसून की दस्तक होने वाली है. मौसम विभाग के मुताबिक यूपी में 20 जून तक मानसून की दस्तक हो सकती है.
Punjab Haryana Weather Forecast: भीषण गर्मी की चपेट में हरियाणा और पंजाब
पंजाब और हरियाणा में आसमान से ‘आग’ बरस रहा है. दोनों राज्यों में शनिवार को भीषण गर्मी पड़ी. पंजाब के फाजिल्का जिले के अबोहर में अधिकतम तापमान 47.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विज्ञान विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ भी भीषण गर्मी की चपेट में है, जहां अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पंजाब के गुरदासपुर में अधिकतम तापमान 46.5 डिग्री सेल्सियस रहा. इसके अलावा अमृतसर, लुधियाना, पटियाला और पठानकोट में अधिकतम तापमान क्रमशः 44 से 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं हरियाणा के नूंह में अधिकतम तापमान 46.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जबकि रोहतक में अधिकतम तापमान 45.3 और सिरसा में 45.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
Jharkhand Weather: झारखंड के लोगों को जल्द मिलेगी गर्मी से राहत
झारखंड में भी लोग भीषण गर्मी से हलकान हैं. हालांकि मौसम विभाग की ओर से प्रदेश के लोगों के लिए गुड न्यूज है कि जल्द ही यहां गर्मी से राहत मिल सकती है. मौसम विभाग का अनुमान है कि 17 जून से राज्य के कई हिस्सों में बारिश के साथ वज्रपात हो सकती है. जिससे चिलचिलाती गर्मी से प्रदेश को लोगों को राहत मिलेगी. इस दौरान हवा की गति 40 से 50 किमी प्रति घंटा की हो सकती है. हालांकि, इस दिन उत्तर पश्चिमी भाग यानी कि पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा में हीट वेव के भी आसार हैं. मौसम विभाग ने कहा है कि आज यानी रविवार के पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायरेला-खरसांवा में कहीं हीट वेव चलने की संभावना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










