'हम अपनी खामियों पर कर रहे काम, सीएम बदलने की चर्चा गलत…' बीजेपी में खींचतान की बात पर भूपेंद्र चौधरी की दो टूक
Published by : Pritish Sahay Updated At : 26 Jul 2024 4:52 PM
Bhupendra Chaudhary | ANI, X
UP News: यूपी में कोई सियासी फेरबदल नहीं होने वाला है. उत्तर प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने अपने एक दिवसीय जयपुर दौरे में पत्रकारों से बात करते हुए यह बात कही है. उन्होंने कहा कि हम अपनी खामियों पर चर्चा कर रहे हैं.
UP News: लोकसभा चुनाव के बाद से ही यूपी में राजनीतिक सरगर्मी तेज है. बीजेपी में लगातार मंथन का दौर जारी है. इस बीच एक खबर जोर पकड़ रही है कि यूपी में सियासी फेरबदल की संभावना बन रही है. हालांकि यूपी बीजेपी के अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने साफ कर दिया कि प्रदेश में सीएम बदलने की चर्चा गलत है. उन्होंने कहा कि बीजेपी एक लोकतांत्रिक पार्टी है. हम सभी को अपनी बात पार्टी में रखने का अधिकार है. लेकिन, प्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन जैसी कोई बात नहीं है. बता दें, बीजेपी में लगातार बैठकों और मंथन के बीच चर्चा होने लगी थी कि यूपी में सियासी फेरबदल होने वाला है.
‘सब खामियां दूर कर आगे बढ़ेंगे‘
भूपेंद्र चौधरी ने कहा है कि हम सब खामियां दूर कर आगे बढ़ेंगे. उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे हमारे उम्मीद के अनुसार नहीं आये. लेकिन, हम खामियों पर विचार कर रहे हैं. हम निरंतर आगे बढ़ रहे हैं. पार्टी सभी पहलुओं पर विचार कर रही है. लेकिन इसमें सीएम बदलने या नेतृत्व परिवर्तन जैसी कोई बात नहीं है. हम अपनी खामियों पर काम कर रहे हैं.
जयपुर दौरे पर हैं भूपेंद्र चौधरी
बीजेपी के यूपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी एक दिन के दौरे पर जयपुर आए हैं. इस दौरान उन्होंने मीडिया से भी बात की. मीडिया से बात करते हुए चौधरी ने साफ कर दिया कि बीजेपी में किसी तरह की आंतरिक खींचतान नहीं है. पार्टी महज चुनाव में खराब प्रदर्शन को लेकर चर्चा कर रही हैं और अपनी खामियों पर विचार कर रही है.
उपचुनाव के लिए बीजेपी तैयार
प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने आने वाले यूपी उपचुनाव को लेकर कहा कि यूपी में हमारी पकड़ काफी मजबूत है. हम उपचुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. हम पूरे जोश और दमखम के साथ चुनावी मैदान में उतरने वाले हैं. उन्होंने उम्मीद जताई की बीजेपी को एक बार फिर जनता का पूरा साथ मिलेगा.
लोकसभा चुनाव के बाद बीजेपी में मंथन का दौर जारी है
बता दें, यूपी में लोकसभा चुनाव के नतीजे बीजेपी के लिए हैरान करने वाले थे. पार्टी का प्रदर्शन प्रदेश में काफी खराब रहा. इसी को लेकर चुनाव के बाद बीजेपी में मंथन का दौर जारी है. सीएम योगी लगातार समीक्षा बैठक कर रहे हैं. विधायकों, सांसदों और मंत्रियों के साथ चुनाव के नतीजों पर चर्चा हो रही है. अब तक वाराणसी को छोड़ कर सभी मंडलों की बैठक और चर्चा हो चुकी है. इन बैठकों को लेकर राजनीतिक गलियारों में काफी चर्चा है.
दरअसल बीजेपी ने लोकसभा चुनाव 2024 में प्रदेश की 80 की 80 सीट जीतने का दावा किया था. लेकिन चुनावी रिजल्ट आशी के विपरीत हो गये. बीजेपी के सबसे बड़े गढ़ में से एक यूपी में पार्टी को महत 33 सीटें ही मिल पाई. सबसे बड़ी पार्टी सपा बन गई. इस हार से पूरे बीजेपी महकमे में चिंता पसर गई. पार्टी लगातार ‘हार’ का कारण पर मंथन कर रही है.
Also Read: Paris Olympics 2024: ओपनिंग सेरेमनी से पहले फ्रांस में हंगामा, रेल नेटवर्क बुरी तरह फेल
Hemant Soren Master Stroke: झारखंड में 10 कंपनियां करेंगी 13 हजार करोड़ का निवेश, देखें वीडियो
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










