Water Crisis: कर्नाटक के कई इलाकों में गंभीर जल संकट, एक टैंकर पानी के लिए चुकाने पड़ रहे 1600 से 2000 रुपये
Water Crisis
Water Crisis: गर्मी की शुरुआत से पहले ही कर्नाटक के कई इलाकों में गंभीर जल संकट की स्थिति उत्पन्न हो गई है. लोगों को पानी के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है. एक टैंकर पानी के लिए लोगों को 1600 से 2000 रुपये चुकाने पड़ रहे हैं.
Water Crisis: कर्नाटक में गंभीर जल संकट को ऐसे समझ सकते हैं कि लोग अपनी बुनियादी जरूरतों के लिए पानी जुटाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं. सिलिकॉन सिटी क्षेत्र गंभीर जल संकट का सामना कर रहा है. कर्नाटक के शहरी क्षेत्र के एक स्थानीय निवासी सुरेश ने न्यूज एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में जल संकट के बारे में जानकारी दी. उन्होंने बताया कि पिछले 6 महीने से उनके इलाके में निगम से पानी नहीं मिला है. उन्होंने बताया, उनके इलाके में कावेरी कनेक्शन दिया गया है, जिससे फायदा हो रहा है. लेकिन पानी के लिए 2-3 दिन पहले बुकिंग करनी होती है. सुरेश ने बताया, एक टैंकर पानी के लिए 1600-2000 रुपये चुकाने पड़ते हैं, इसके बावजूद पानी उपलब्ध नहीं हो रहे. पानी खरीदने के अलावा हमारे पास पानी का कोई अन्य स्रोत नहीं है. हमारे पास पीने के लिए भी पानी नहीं है. गर्मियों में और परेशानी बढ़ जाएगी.
Water Crisis: 3 से 4 दिन में लोग नहा रहे हैं
कर्नाटक के रहने वाले सुरेश ने बताया कि एक घड़ा पानी के लिए 20 से 30 रुपये चुकाने पड़ रहे हैं, तब भी पीने का पानी नहीं मिल रहा है. उन्होंने बताया कि 3 से 4 दिन में हम एक बार नहा रहे हैं. उन्होंने सरकार से जल संगट पर ध्यान देने की गुहार लगाई. सुरेश ने बताया कि गंभीर जल संकट से गर्मी में लोगों की मौत भी हो सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










