Watch Video : हर रोज जामा मस्जिद क्यों जाती है हिंदू लड़की नेहा?

Updated:
विज्ञापन
Iftaar in Jama Masjid

जामा मस्जिद में नेहा

Watch Video : रमजान के पवित्र महीने में दिल्ली की युवती नेहा भारती हर रोज जामा मस्जिद में इफ्तार बांटने जाती हैं. देखें वीडियो.

विज्ञापन

Watch Video : रमजान का पवित्र महीना चल रहा है. इस बीच, दिल्ली की युवती नेहा भारती का एक वायरल वीडियो सामने आया है. इसमें वह मुसलमानों को इफ्तार परोसती हुई दिखाई दे रही हैं. नेहा हिंदू होने के बावजूद रमजान के पवित्र महीने में हर दिन जामा मस्जिद में इफ्तार बांटने जाती हैं. वह ऐसा करके प्यार और एकता की मिसाल कायम करती नजर आ रहीं हैं. नेहा, जो एक एनजीओ भी चलाती हैं, धार्मिक के आधार पर विभाजन से ऊपर उठकर काम करती हैं. वह हर दिन जामा मस्जिद पहुंचती हैं और मुस्लिम समुदाय के लोगों को इफ्तार कराती हैं. वहां मौजूद लोग बेसब्री से उनका इंतजार करते हैं और उनकी जमकर तारीफ करते हैं. देखें वीडियो

बताया जा रहा है कि नेहा के अपने परिवार ने ही उन्हें इस नेक काम को शुरू करने के लिए प्रेरित किया. शुरू में उन्हें समझ नहीं आया कि शुरुआत कहां से की जाए, लेकिन उन्होंने बाद में जामा मस्जिद को चुना, क्योंकि यह उनके घर के नजदीक है. यहां इफ़्तार के लिए बड़ी संख्या में लोग आते हैं.

यह भी पढ़ें : UPSC RTS Exam : 22 मार्च को रांची बंद, 23 को इन इलाकों में निषेधाज्ञा लागू

सोशल मीडिया पर नेहा के वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं. वीडियो खूब तारीफें बटोर रहे हैं. एक सोशल मीडिया यूजर्स ने उनकी सराहना की है और कमेंट में लिखा है, “दीदी, अल्लाह आपको सफलता प्रदान करे.”

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola