Viral Video: कछुए का तेज हमला! मछली को एक झटके में खा गया, वीडियो देखें

Updated:
विज्ञापन
turtle eat catfish

turtle eat catfish

Viral Video: सोशल मीडिया पर कछुए का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें कछुआ मछली का शिकार करते हुए देखा जा सकता है. आइए इस वीडियो को देखें.

विज्ञापन

Viral Video: सोशल मीडिया पर वाइल्ड लाइफ से जुड़े अनेकों वीडियो रोजाना वायरल होते रहते हैं. इनमें तरह-तरह के जानवरों की रोजमर्रा की जिंदगी को दिखाया जाता है. अभी हाल ही में एक और वाइल्ड लाइफ से जुड़ा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक कछुए को कैटफिश का शिकार करते हुए देखा जा सकता है.

वीडियो में देखा जा सकता है कि जमीन पर एक कछुआ बैठा हुआ है और उसके सामने एक कैटफिश रखी हुई है, जो पानी में जाने के लिए मचल रही है. वह इधर-उधर हिलती हुई आगे बढ़ने की कोशिश करती है. इसी बीच, कछुआ एकदम से तेज रफ्तार से उसे अपने मुंह में डाल देता है. कछुए की खाने की रफ्तार इतनी तेज थी कि पता ही नहीं चलता कि कब उसने मछली को अपने मुंह में डाल लिया.इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है.

यह भी पढ़े: Viral Video : फोन खुले नाले में गिरा, ढूंढ़ने पर भी नहीं मिला, फूट फूटकर रोया शख्स

विज्ञापन
नेहा कुमारी

लेखक के बारे में

By नेहा कुमारी

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola