Viral Video: बंदूक की नोक पर दिनदहाड़े लूट, लाइव वीडियो हो रहा वायरल, क्राइम कैपिटल बनती जा रही दिल्ली

Published by :Pritish Sahay
Published at :21 Apr 2025 9:43 PM (IST)
विज्ञापन
Viral Video

Viral Video

Viral Video: दिल्ली क्राइम कैपिटल बनती जा रही है. यहां आम लोगों के साथ रात के अंधेरे में नहीं दिनदहाड़े लूट हो रही है. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

Viral Video: दिल्ली क्राइम कैपिटल बनती जा रही है. दिन दहाड़े किसी को लूट लेना दिल्ली में आम बात हो गई है. ताजा मामला दिल्ली के यमुना विहार का है. यहां दिनदहाड़े बाइक सवार दो बदमाशों ने एक युवक से गन पॉइंट पर लूटपाट की. युवक कुछ खरीद कर शायद अपनी स्कूटी की तरफ आ रहा था. इसी दौरान दो बदमाशों ने बंदूक की नोक पर उससे लूटपाट की. सबसे बड़ी बात की जिस जगह पर वारदात को अंजाम दिया गया वहीं से कई और लोग विभिन्न वाहनों से और पैदल भी गुजर रहे थे, लेकिन किसी ने इस घटना का विरोध नहीं किया.

वीडियो आया है सामने

लूटपाट की घटना का एक वीडियो पास मौजूद सीसीटीवी में कैद हो गया. वीडियो में दिख रहा है कि काले रंग की टी-शर्ट पहले एक शख्स के पास सफेद बाइक में सवार दो बदमाश आते हैं. दोनों में पहले एक बदमाश गन निकालकर उसे डराता है और उसके गले का चेन छीनने की कोशिश करता है. दोनों में हल्की धक्का-मुक्की भी होती है. लेकिन, बदमाशों के हाथ में गन देखकर शख्स संभल गया. बिना किसी प्रतिरोध के दोनों बदमाश उसके कुछ कीमती सामान लूट लेते हैं. सारा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया.

पुलिस ने दर्ज किया मामला

वहीं, घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. हालांकि दोनों में से किसी भी अपराधी की अभी तक गिरफ्तारी की सूचना नहीं है. वहीं, इस घटना ने एक बार फिर दिल्ली की सुरक्षा पर सवालिया निशान लगा दिया है. आम लोगों के लिए दिल्ली कितनी सुरक्षित है.

वायरल हो रहा वीडियो

सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. लोग अपना रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा ‘पुलिस देश की राजधानी में भी कानून व्यवस्था सुनिश्चित नहीं कर पा रही है. दयनीय स्थिति.’एक अन्य यूजर ने लिखा ये देश की राजधानी में क्या हो रहा है. सोशल मीडिया पर इस घटना के वीडियो पर कई और कमेंट भी आए है.

Also Read: Viral Video: हाय रे लालच! मुर्दे को भी नहीं छोड़ा, कानों से चुरा ली सोने की बालियां, वायरल हो रहा वीडियो

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola