Viral Video: झटपट घर पलस्तर करने का अनोखा जुगाड़, वीडियो देखकर घूम जाएगा सिर

Updated:
विज्ञापन
PLASTER WORKER

PLASTER WORKER

Viral Video: सोशल मीडिया पर दो घर में पलस्तर करने वाले मिस्त्री का वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें वीडियो में दोनों को झूले पर लेटकर झूला झुलते हुए पलस्तर करते हुए देखा जा सकता है. इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स खुद को हंसने से रोक नहीं पा रहे हैं. आप भी देखिए इस वीडियो.

विज्ञापन

Viral Video: सोशल मीडिया पर दो मिस्त्रियों का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो में दोनों को झूले पर लेटकर झूला झुलते हुए जमीन को पलस्तर करते हुए देखा जा सकता है. इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है. इस वीडियो को अब तक हजारों लोगों ने देखा और तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दीं. 

वीडियो में नजर आ रहा है कि दोनों मिस्त्री पेट के बल झूले पर लेटे हुए हैं. दोनों के हाथों में पलस्तर करने वाला टूल है. उन्होंने पहले से ही जमीन पर सीमेंट का मिश्रण गिरा कर रखा. दोनों झूले को जोर-जोर से झुलाते हुए पलस्तर करने लगते हैं. ऐसा करने से दोनों के पैरों का निशान भी जमीन पर नहीं लगता है और जल्दी से दोनों का काम भी हो जाता है. आप भी देखिए इन दोनों के अनोखे जुगाड़ का वायरल वीडियो.

यह भी पढ़े : Viral Video: मुझे छोड़कर मत जाओ मालिक! कुत्ते के पैर पर लटक कर मनाता दिखा बंदर

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola