Viral Video : बेटे के साथ प्रेमिका को देख खौला मां का खून, लड़की को जमकर कूटा

Updated:
विज्ञापन
Parents catch son and his girlfriend

Parents catch son and his girlfriend (screenshot photo)

Viral Video : चौमिन खाने पहुंची बेटे की प्रेमिका को मां ने जमकर पीटा. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. देखें क्या है वीडियो में.

विज्ञापन

Viral Video : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें एक महिला लड़की की पिटाई करती नजर आ रही है. बताया जा रहा है जोड़े के चाइनीज फूड खाने के चक्कर में यह घटना हो गई. लड़के की मां वहां आई और अपने बेटे की प्रेमिका को पीट दिया. शुक्रवार (2 मई) को उत्तर प्रदेश के कानपुर में 21 वर्षीय एक लड़के और उसकी 19 वर्षीय प्रेमिका को चौमिन खाते हुए देखा गया, जिसके बाद प्रेमिका के माता-पिता ने सार्वजनिक रूप से उनकी पिटाई कर दी. देखें वायरल वीडियो.

माता-पिता को उनका मिलना जुलना नहीं था पसंद

यह घटना गुजैनी थाना क्षेत्र के रामगोपाल चौराहे पर हुई. रोहित और उसकी प्रेमिका कुछ खा रहे थे, तभी उनके माता-पिता, जो उनके रिश्ते को अस्वीकार करते हैं, मौके पर पहुंचे और उन दोनों की पिटाई शुरू कर दी. इसका वीडियो किसी ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया जो अब वायरल हो रहा है.

वायरल क्लिप में क्या आ रहा है नजर

वायरल क्लिप में रोहित की मां, स्कूटर पर भागने की कोशिश कर रहे जोड़े को पीटती हुई दिखाई दे रही हैं. वह लड़की के बाल पकड़ती हुई भी दिखाई दे रही हैं, जबकि राहगीर दोनों को अलग करने की कोशिश कर रहे हैं. इस बीच, रोहित के पिता डांटते हुए दिखाई दे रहे हैं.

पुलिस ने की कार्रवाई

स्थानीय पुलिस ने एक बयान में कहा, “पुलिस ने दोनों पक्षों को काउंसलिंग के बाद अलग कर दिया है. आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है.” गुजैनी पुलिस थाना प्रभारी ने कहा कि मामले की जांच चल रही है.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola