Viral Video: दिल तो बच्चा है जी... JCB पर रस्सी बांधकर बुजुर्ग आदमी झूलने लगा झूला, देखें वीडियो

Published by : Neha Kumari Updated At : 17 Aug 2025 12:43 PM

विज्ञापन

Viral Video old man tie rope to jcb vehicle and starts swing

Viral Video: एक बुजुर्ग व्यक्ति का अनोखा वीडियो सामने आया है. इसमें व्यक्ति को JCB पर बीच रस्सी बांधकर झूला झूलते देखा जा सकता है. व्यक्ति के चेहरे पर खिलखिलाती मुस्कान देखकर कोई भी व्यक्ति बता सकता है कि उसे इस अनोखे झूले पर बैठकर बेहद मजा आ रहा है. आप भी देखिए इस वीडियो को.

विज्ञापन

Viral Video:  सोशल मीडिया पर रोजाना हजारों वीडियो वायरल होते हैं. लेकिन उनमें से कुछ वीडियो ही ऐसे होते हैं जिन्हें देखने के बाद वापस उन्हें स्क्रॉल कर देखने का मन करता है. ये वीडियो अपनी अनोखी कहानी या दृश्यों से लोगों का ध्यान खींचती हैं. एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है जो कि सोशल मीडिया पर लगातार लोगों का ध्यान खींच रहा है. वीडियो में नजर आ रहा है कि एक बुजुर्ग व्यक्ति JCB पर रस्सी बांधकर झूला झूल रहा है. जिसे देखकर लोग हैरान हो रहे हैं.

वीडियो में नजर आ रहा है कि व्यक्ति के इस अजीबो-गरीब कारनामे को देखने के लिए JCB के चारों ओर थोड़ी दूरी पर लोगों की लाइन लग गई हुई है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दो JCB के आमने-सामने खड़ी हैं. दोनों पर रस्सी बंधी हुई है. रस्सी के नीचे वाले सिरे पर बैठने के लिए एक लकड़ी के टुकड़े की तरह दिखने वाला कोई चीज बंधा हुआ है. जिस पर बैठकर बुजुर्ग व्यक्ति झूला झूल रहा है. व्यक्ति की खिलखिलाती मुस्कान देखकर साफ पता चल रहा है कि उसे बहुत मजा आ रहा है. उसे देखकर लगता है मानो वह फिर से अपने बचपन में चला गया है. सोशल मीडिया पर इस वीडियो को हजारों लोगों ने देखा है और बुजुर्ग व्यक्ति की सराहना की है.

यह भी पढ़े: Viral Video : सायरन बजते ही बिल्ली हो जाती है अलर्ट, बम के हमले से बचने के लिए भागती है बंकर की ओर

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola