Viral Video: जिंदा सांप को निगल गया कोबरा, दिल दहला देगा वीडियो, हो रहा वायरल

Updated:
विज्ञापन
viral video

viral video

Viral Video: वीडियो में दिख रहा है कि एक सांप जो स्टील से बने छत में मौजूद एक छेद से अपना सिर बाहर निकाला हुआ है. उसके मुंह में एक और सांप दबा हुआ है, जिसे वो धीरे-धीरे निगल रहा है. दृश्य काफी डराने वाला है.

विज्ञापन

Viral Video: सोशल मीडिया में एक वीडियो काफी ट्रेंड कर रहा है. वीडियो में एक सांप का सिर दिखाई दे रहा है, जो एक दूसरे सांप को अपना निवाला बना रहा है. वीडियो देखकर आपका कलेजा कांप जाएगा. छत पर बने हल्के से सुराख से दूसरे सांप का सिर बाहर की तरह निकला हुआ है और उसके मुंह में एक सांप दबा हुआ है. जिसे और बड़े आराम से धीरे-धीरे खा रहा है. देखते ही देखते शिकारी सांप ने दूसरा कोबरा को निगल रहा है.

जिंदा सांप को निगल गया दूसरा सांप

वीडियो में दिख रहा है कि एक सांप जो स्टील से बने छत में मौजूद एक छेद से अपना सिर बाहर निकाला हुआ है. उसके मुंह में एक और सांप दबा हुआ है, जिसे वो धीरे-धीरे निगल रहा है. दृश्य काफी डराने वाला है. किसी को भी इसे देखकर खौफ आ सकता है. एक सांप के मुंह में दूसरा सांप दबा हुआ है और वो उसे निगल रहा है, वो भी जिंदा. सबसे बड़ी बात है कि शिकारी सांप ने इतनी मुश्किल जगह पर उस सांप का शिकार कैसे किया होगा.

वायरल हो रहे वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @AMAZlNGNATURE के आईडी से शेयर किया गया है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो को अब तक साढ़े 3 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है. 3 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को लाइक किया है. इस वीडियो पर कई लोगों ने कमेंट किया है. एक यूजर ने लिखा ‘प्रकृति बहुत क्रूर है, जीवित रहना केवल योग्यतम के लिए ही संभव है.’ वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा ‘रात के खाने के लिए डेंजर नूडल.’

विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola