Viral Video: सिर पर पहनकर छतरी, आदमी करने लगा खुदाई, देखें वीडियो

Updated:
विज्ञापन
umbrella cap

umbrella cap

Viral Video: छतरी से बनी टोपी पहनकर खेतों में काम करते हुए एक आदमी का वीडियो सामने आया है. आदमी ने प्लास्टिक की बोतल में छतरी को अटैच कर यह अनोखी टोपी बनाई है. देखिए इस क्रिएटिव वीडियो को.

विज्ञापन

Viral Video: आपने बहुत बार लोगों को कहते सुना होगा कि आवश्यकता ही आविष्कार की जननी है. मतलब जैसे-जैसे लोगों की जरूरतें बढ़ती हैं वैसे-वैसे लोगों के मन में क्रिएटिविटी जगती है और वह उन जरूरतों को पूरा करने के लिए नई-नई चीजें बनाते हैं. सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो में एक शख्स को तेज धूप से बचने के लिए एक अनोखी टोपी का इस्तेमाल करते हुए देखा जा सकता है.

यह टोपी इतनी अनोखी है कि शायद ही बाजारों में आपको ये टोपी बिकती हुई दिखे. दरअसल व्यक्ति ने प्लास्टिक बॉटल के नीचे वाले हिस्से को काट कर उसके ऊपर छतरी अटैच की है. जिसके बाद उसने बॉटल के दोनों किनारों में दो धागे बांधे हैं. जिसकी मदद से व्यक्ति ने टोपी को सिर पर बांध कर रखा है. वीडियो में व्यक्ति को इस अनोखी टोपी को पहनकर खेत जोतते देखा जा सकता है. इससे व्यक्ति को धूप से थोड़ी राहत मिलती है और वहीं अच्छे से काम पूरा कर पाता है. इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है.

यह भी पढ़े: Viral Video: मुझे छोड़कर मत जाओ मालिक! कुत्ते के पैर पर लटक कर मनाता दिखा बंदर

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola