Viral Video: ट्रेन के पहियों के बीच बैठकर 290 किलोमीटर की यात्रा, हाथ झाड़ता हुआ बाहर निकला युवक

ट्रेन के पहियों के बीच युवक
Viral Video : युवक के पास टिकट के पैसे नहीं थे. इसके बाद उसने ट्रेन के पहियों के बीच बैठकर 290 किलोमीटर की यात्रा की. देखें वायरल वीडियो.
Viral Video: मध्य प्रदेश के जबलपुर से एक ऐसी खबर आ रही है जिसे सुनकर हर कोई चौंक रहा है. ट्रेन के पहियों के पास लेटकर 290 किलोमीटर तक एक युवक ने सफर किया. इसका एक वीडियो सामने आया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में नजर आ रहा है कि युवक ट्रेन के पहियों के बीच से निकल रहा है. उसके चेहरे पर थकान नजर आ रही है. पहियों के बीच से वह निकलकर हाथ झाड़ता है.
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आरपीएफ ने युवक को हिरासत में ले लिया है. दरअसल, इटारसी से जबलपुर के बीच चलने वाली दानापुर एक्सप्रेस ट्रेन के पहियों के नीचे छिपकर युवक यात्रा कर रहा था. जबलपुर पहुंचने के बाद इसका खुलासा हुआ. ट्रेन के S4 कोच की जांच के दौरान रेलवे के कर्मचारियों ने पहिये के नीचे एक युवक को छिपते देखा. इसके बाद पूरी बात सामने आई. रेलवे कर्मचारियों ने इस बात की सूचना रेलवे पुलिस फोर्स को दे दी. इसके बाद RPF ने युवक को हिरासत में लिया. आप भी देखें वायरल वीडियो
बिना टिकट यात्रा कर रहा था युवक
खबरों की मानें तो युवक के पास ट्रेन में सफर करने के पैसे नहीं थे. यही कारण था कि उसने पहियों के बीच में छिपकर इटारसी से जबलपुर तक का सफर तय करने का फैसला किया.
ये भी पढ़ें : Viral Video: बछड़े को टक्कर मार भाग रहा था कार चालक, गायों की झुंड ने दौड़ाकर रोक दी गाड़ी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










