Viral Video : नैनीताल झील के किनारे कथक कर रहा युवक है कौन? वीडियो वायरल

Updated:
विज्ञापन
kathak dance Nainital lake

kathak dance Nainital lake

Viral Video : सोशल मीडिया पर डांस का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें एक युवक नैनीताल झील के किनारे कथक डांस करता दिख रहा है. देखें डांस में क्या है खास जो लोगों को पसंद आ रहा है.

विज्ञापन

Viral Video : सोशल मीडिया पर डांस के कई वीडियो वायरल होते हैं, लेकिन हाल ही में एक ऐसा वीडियो सामने आया है जो यूजर के दिल पर सीधे उतर जा रहा है. यह डांस का कोई बॉलीवुड स्टाइल नहीं, बल्कि हमारी पूर्वजों की सांस्कृतिक धरोहर को दर्शा रहा है. डांस की सादगी और सुंदरता यूजर्स को खूब आकर्षित कर रही है और लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में एक शख्स नैनीताल झील के किनारे कथक डांस करता दिख रहा है. यह शास्त्रीय नृत्य भारत की सांस्कृतिक धरोहर का अहम हिस्सा है. वीडियो में दिख रहे शख्स का नाम आशीष सिंह है, जो वाराणसी से हैं और फिलहाल वृंदावन में रहकर बच्चों को कथक सिखाते हैं. देखें ये वायरल वीडियो आप भी.

इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को शेयर किया गया है. इसपर यूजर रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “आज के जमाने में भी लोग हमारी संस्कृति को याद रखते हैं.” वहीं, एक अन्य यूजर ने कहा, “बहुत सुंदर नृत्य…”

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola