Viral Video : अजगर का खतरनाक हमला, कमजोर दिलवाले ना देखें ये वीडियो

Viral Video python
Viral Video : वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि एक शख्स सांप पकड़ने पहुंचा, लेकिन अचानक एक विशाल अजगर ने उस पर हमला कर दिया. यह एक डरावना वीडियो है जिसमें अजगर अपने लंबे और मजबूत शरीर से उसे जकड़ा दिख रहा है. देखें वीडियो.
Viral Video : सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे वीडियो सामने आते हैं, जिन्हें देखकर लोग डर जाते हैं. खासकर जब इनमें सांप या अजगर जैसे खतरनाक जीव हों, तो लोगों की धड़कनें और भी तेज हो जाती हैं. हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख यूजर लगातार रिएक्शन दे रहे हैं. वीडियो इतना डरावना है कि देखने वालों का दिल बैठ जा रहा है. आप भी देखें ये वायरल वीडियो.
क्या दिख रहा है वायरल वीडियो में
वीडियो में नजर आ रहा है कि एक शख्स सांप पकड़ने पहुंचता है, लेकिन अचानक उस पर बड़ा अजगर हमला कर देता है. अजगर अपने लंबे और मजबूत शरीर से उसे कसकर लपेट लेता है. इतना ही नहीं, वह उसके चेहरे की ओर भी वार करने की कोशिश करता है. यह नजारा इतना खतरनाक है कि किसी का भी दिल दहल जाए और डर से पसीना छूटने लगे. लेकिन सबसे हैरानी की बात यह है कि शख्स इस खतरनाक हालत में भी मुस्कुरा रहा है.
यह भी पढ़ें : Viral Video : छा गए मास्टर जी! छोटी बच्चियों को ‘देश रंगीला’ गाने पर सिखाया डांस स्टेप्स
ये वाकई कमाल है, वीडियो शेयर करते हुए लिखा गया
यह खतरनाक वीडियो इंस्टाग्राम पर केव पाव नाम के यूजर ने शेयर किया है. उन्होंने वीडियो के साथ लिखा कि यह सच में कमाल है…मुझे खुद हैरानी होती है कि इतनी खतरनाक स्थिति में भी मैं बिल्कुल बेफिक्र नजर आता हूं. लेकिन असलियत यह है कि ऐसे वक्त पर सतर्क रहना बहुत जरूरी है. इतने बड़े अजगर को पकड़ते समय जरा सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है. अगर थोड़ी भी गलती हो जाती, तो वह मेरे चेहरे पर हमला कर सकता था. यही वजह है कि सावधानी सबसे जरूरी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










