Viral Video : छा गए मास्टर जी! छोटी बच्चियों को ‘देश रंगीला’ गाने पर सिखाया डांस स्टेप्स

Updated:
विज्ञापन

des rangila dance rehearsal video

Viral Video : स्वतंत्रता दिवस से पहले एक स्कूल में मास्टर जी अपने बच्चों के साथ ‘देश रंगीला’ गाने पर जोश में डांस की रिहर्सल करा रहे हैं. इसका वीडियो वायरल हो रहा है. लोग इसे देखकर अपने स्कूल के दिन याद कर रहे हैं और मास्टर जी की खूब तारीफ कर रहे हैं.

विज्ञापन

Viral Video : भारत में स्वतंत्रता दिवस के कुछ दिन पहले से ही स्कूल में तैयारी शुरू हो जाती है. सभी बच्चे और शिक्षक फंक्शन के लिए पूरी मेहनत करते हैं. इस बीच एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को देखकर यूजर टीचर की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. आप भी देखें आखिर क्या खास है इस वायरल वीडियो में.

विज्ञापन

क्या नजर आ रहा है वायरल वीडियो में

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो बहुत लोगों को पसंद आया है. वीडियो में एक टीचर अपने स्टूडेंट्स को ‘देश रंगीला’ गाने पर डांस के स्टेप्स सिखा रहे हैं. टीचर खुद मूव्स करके दिखाते हैं और बच्चे ध्यान से उनकी कॉपी करते हैं. बच्चे हंसते-मुस्कुराते हुए एक-दूसरे को उत्साहित कर रहे हैं. उनके चेहरे पर खुशी और जोश साफ नजर आता है. यह दिखाता है कि वे आने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए कितने उत्साहित हैं.

यह भी पढ़ें : Viral Video: नाग को धोखा देकर प्रेमी संग लिपट गई नागिन, वीडियो देख निकल जाएंगे आंसू

क्या कह रहे हैं सोशल मीडिया यूजर

देश रंगीला गाने पर टीचर और स्टूडेंट्स का यह डांस प्रैक्टिस वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. इस वीडियो को देखकर लोगों को अपने स्कूल के दिन याद आ गए हैं. लोग टीचर की तारीफ कर रहे हैं और इसे ‘प्योर नॉस्टैल्जिया’ बता रहे हैं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola