Viral Video : शेरों के बीच फंस गया मगरमच्छ, इसके बाद जो हुआ उसे देख हैरान हो जाएंगे आप

Updated:
विज्ञापन
Lion hunting crocodile Video

मगरमच्छ का शिकार करते शेर

Viral Video : अगर कोई जानवर गलती से भी शेरों के झुंड में फंस जाए, तो क्या होगा? जी हां…फिर उसका बचना बहुत मुश्किल हो जाता है. इस वायरल वीडियो में भी ऐसा ही देखने को मिला. एक छोटा सा मगरमच्छ शेरों के झुंड के बीच फंस गया, जिसके बाद शेरों ने उस पर हमला कर दिया. वीडियो में देखें आगे क्या हुआ.

विज्ञापन

Viral Video : शेर को जंगल का राजा और मगरमच्छ को पानी का दैत्य कहा जाता है. दोनों ही अपनी-अपनी जगह बहुत खतरनाक जानवर हैं. लेकिन सोचिए, अगर शेर और मगरमच्छ आमने-सामने आ जाएं तो क्या होगा? सोशल मीडिया पर इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें शेरों का झुंड एक नन्हे मगरमच्छ का शिकार करता दिख रहा है. इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि शेरों की ताकत के सामने छोटा मगरमच्छ कैसे हार जाता है. यह वीडियो बहुत लोगों को हैरान कर रहा है. आप भी देखें ये वायरल वीडियो.

क्या नजर आ रहा है वायरल वीडियो में?

वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि नन्हा मगरमच्छ शेरों के बीच फंस गया है और सभी शेर उसे पकड़ने की कोशिश में लगे हैं. चूंकि मगरमच्छ छोटा है, इसलिए वह शेरों से लड़ नहीं पा रहा है. शेर इसका फायदा उठा रहे हैं. मगर फिर भी मगरमच्छ अपनी जान बचाने की कोशिश करता नजर आ रहा है, लेकिन आखिरकार वह शेरों के सामने हार जाता है. इसके बाद शेरों का झुंड उसे मार देता है.

यह भी पढ़ें : Viral Video : डाॅल्फिन की ऐसी सवारी, बच्चे का दिल हुआ बाग-बाग

वीडियो सिर्फ 38 सेकंड का

इस वाइल्डलाइफ वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर @AmazingSights नाम की आईडी से शेयर किया गया है. यह वीडियो सिर्फ 38 सेकंड का है. सैकड़ों लोगों ने वीडियो को लाइक किया है और अपनी प्रतिक्रियाएँ भी दी हैं. लोग इस वीडियो को देखकर शेरों के शिकार पर काफी हैरान हैं.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola