Viral Video: शिकार पकड़ने के लिए इंसानों की तरह बैठ गया तेंदुआ, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
Published by : Pritish Sahay Updated At : 31 Aug 2025 6:08 PM
Viral Video
Viral Video: तेंदुए का दोनों पैरों के सहारे इंसानों की तरह बैठकर शिकार करना प्रकृति के अद्भुत दृश्यों में से एक है. यह नजारा न केवल रोमांचकारी है, बल्कि यह तेंदुए की बुद्धिमत्ता, चतुराई और अनुकूलन क्षमता को भी दिखाता है. सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है.
Viral Video: जंगल की रहस्यमयी और रोमांचक दुनिया में कई चीजें ऐसी हो जाती है जिन्हें देखकर काफी अचरज होता है. जंगली जानवरों का वीडियो भी सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होता रहता है. ऐसे ही एक वीडियो इंटरनेट पर काफी वायरल हुआ है. वीडियो में एक तेंदुआ दिखाई दे रहा है, जो शिकार करने के लिए इंसानों की तरह बैठकर इंतजार करता दिख रहा है. वीडियो में जो चीते का व्यवहार दिख रहा है वो यूजर्स को न सिर्फ हैरान कर रहा है, बल्कि यह तेंदुए की बुद्धिमत्ता और अनुकूलन क्षमता को भी दर्शा रहा है. तेंदुआ बिल्ली परिवार का एक शक्तिशाली और चतुर सदस्य है. यह अपनी तेज गति, मजबूत जबड़े और छिपकर हमला करने की कला के लिए प्रसिद्ध शिकारी है. यह जंगलों, घास के मैदानों, पहाड़ों और यहां तक कि मानव बस्तियों के आसपास रहकर अपना शिकार तलाश कर लेता है. इसकी चित्तीदार त्वचा इसे प्राकृतिक छलावा प्रदान करती है, जिससे यह अपने शिकार के करीब पहुंचकर उन्हें चौंका देता है.
इंसानों की तरह बैठकर शिकार का इंतजार करता नजर आया तेंदुआ
सोशल मीडिया पर तेंदुए का इंसानों की तरह दोनों पैरों के सहारे बैठने का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. यह नजारा जंगल में देखने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं. इस रणनीति के पीछे तेंदुए की बुद्धिमत्ता और पर्यावरण के प्रति उसकी अनुकूलन क्षमता दिखती है. इंसानों की तरह बैठने से तेंदुआ अपने आसपास के परिदृश्य को बेहतर ढंग से देख सकता है, उसे समझ सकता है. इसके अलावा उसे शिकार का सटीक स्थान और गतिविधियों का पता चलता है. इस व्यवहार का एक और फायदा यह है कि इससे हिरण, इम्पाला या खरगोश को तेंदुआ कम आक्रामक नजर आ सकता है. हालांकि कुछ यूजर्स ने वीडियो को लेकर सवाल भी उठाए हैं. इनका कहना है कि ये वास्तविक नहीं बल्कि एआई वीडियो है.
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हुआ है. इसे इंस्टाग्राम के आईडी पर latestkruger के आईडी से शेयर किया गया है. वीडियो इंटरनेट की दुनिया में तहलका मचा रहा है. इसे अब तक 29 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है. करीब 88 हजार लोगों ने इसे लाइक किया है. कई यूजर्स ने वीडियो पर कमेंट किया है. एक यूजर ने लिखा ‘यह प्रभावशाली है कि वह अपना संतुलन बनाए रखने के लिए अपनी पूंछ का उपयोग कैसे करता है!’ एक और यूजर ने लिखा ‘पहली बार किसी जगुआर को ऐसा करते देखा है! हां, छोटी बिल्लियां हैं, लेकिन ये तो अलग ही लेवल पर हैं! जगुआर के जितने भी वीडियो मैंने देखे हैं, उनमें से सिर्फ शिकार करते और खाते हुए. बेहतरीन क्लिप!’ सोशल मीडिया पर कई और यूजर्स ने भी वीडियो को उम्दा करार दिया है. और तेंदुए के बैठने की स्टाइल की तारीफ कर रहे हैं.
Also Read
Viral Video: ‘माइकल जैक्सन’ की तरह ब्रेक डांस करने लगा पेड़, वीडियो देखकर रह जाएंगे दंग
Viral Video: हेलमेट पहन बकरे से भिड़ गया शख्स, वायरल हो रहा वीडियो, नहीं रोक पाएंगे हंसी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










