Viral Video: च्यूइंगम खाने से बच्ची का घुटने लगा दम, युवकों ने मिलकर बचाई जान- वीडियो वायरल
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 18 Sep 2025 7:24 PM
च्यूइंगम खाने से दम घुटने पर घबराई बच्ची को मदद करते युवक
Viral Video: केरल के कन्नूर जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें बताया जा रहा है कि च्यूइंगम खाने से एक छोटी बच्ची कुछ समय के लिए परेशानी में पड़ गई थी. उसकी दम घुटने लगी थी. लेकिन सड़क पर मौजूद कुछ युवकों ने बच्ची की जान बचा ली. वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. घटना मंगलवार शाम पल्लिक्कारा में हुई.
Viral Video: सोशल मीडिया पर सामने आई घटना की सीसीटीवी फुटेज में बच्ची अपनी साइकिल के पास खड़ी होकर मुंह में ‘च्यूइंगम’ डालती नजर आती है. कुछ ही क्षणों बाद, वह परेशान दिखाई दी और साइकिल चलाकर उन पुरुषों की ओर बढ़ी जो सब्जी खरीदने के लिए रुके थे. उनमें से एक को तुरंत एहसास हो गया कि उसका दम घुट रहा है और उसने प्राथमिक उपचार किया.
युवकों ने फौरन बच्ची के मुंह से च्यूइंगम निकाला, जिससे बच गई जान
वायरल फुटेज में दिखा कि एक युवक ने बच्ची को उठाया, उसे अपनी बांह पर रखा और उसकी पीठ को दबाया, जबकि पास में स्कूटर पर बैठा दूसरा युवक उसकी सहायता करता दिखा. च्यूइंगम को निकाल दिया गया और बच्ची पुनः सांस लेने लगी. बचाव का वीडियो सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से साझा हुआ.
केरल के शिक्षा मंत्री ने युवकों की प्रशंसा की
केरल के सामान्य शिक्षा मंत्री वी शिवनकुट्टी ने युवाओं की प्रशंसा करते हुए फेसबुक पर लिखा, ‘‘कन्नूर के पल्लिक्कारा में युवाओं ने एक बच्ची को बचाया, जिसका च्यूइंगम से दम घुट रहा था. धन्यवाद.’’ सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं ने भी युवाओं की त्वरित प्रतिक्रिया को जीवन रक्षक बताया. बच्ची ने बाद में एक समाचार चैनल से कहा कि वह फिर कभी ‘च्यूइंगम’ नहीं चबाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










