Viral Video: न Tiger न Lion, इस जानवर को देखकर चौंक जाएंगे आप, वायरल हो रहा वीडियो
Published by : Pritish Sahay Updated At : 19 Aug 2025 9:33 AM
Viral Video Liger
Viral Video: सोशल मीडिया पर लाइगर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है. दुनिया भर के लोगों का ध्यान इस वीडियो ने अपनी ओर खींचा है. वीडियो में एक जानवर, लाइगर दिख रहा है. यह एक नर शेर और मादा बाघ का क्रॉस ब्रीड है. इसके गुण,रंग, रूप, चाल ढाल बाघ और शेर दोनों की तरह हैं.
Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है. वीडियो में एक जानवर दिखाई दे रहा है. इसका रंग शेर की तरह है जबकि चेहरा और चाल-ढाल बाघों की तरह. लेकिन आकार में यह अफ्रीकन बब्बर शेर और रशियन टाइगर दोनों से काफी बड़ा और भारी है. इंटरनेट पर यह वीडियो धमाल मचा रहा है. लोग इसके बड़े साइज के जानवर को देखकर हैरान हैं. अगर इसे देखकर आप भी कंफ्यूज हो रहे हैं तो हम बता दें कि यह न शेर है और न बाघ, बल्कि यह तो एक अलग ही जानवर है जो बाघ और शेर से मिलकर बना है. यह लाइगर है. जो एक नर शेर और मादा बाघ का क्रॉस ब्रीड हैं. इस कारण इसमें बाघ और शेर दोनों का गुण आया है.
न टाइगर न लॉयन यह है लाइगर
वायरल हो रहे वीडियो में एक बड़ा और काफी खौफनाक जानवर दिखाई दे रहा है. बहुत बड़ा शरीर, विशाल सिर, मोटे-मोटे हाथ पैर. वीडियो के कैप्शन पर इसका नाम लाइगर लिखा है. वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक शख्स इस बड़े से जानवर के साथ खेल रहा है. वो इसके पीठ और पेट पर अपने हाथ फेर रहा है. वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @AMAZlNGNATURE
के अकाउंट से शेयर किया गया है. इस वीडियो को कुछ घंटे के अंदर ही 10 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है. हजारों लोगों ने वीडियो शेयर किया है. लाइगर आकार में इतना बड़ा है कि बाघ और शेर इसके सामने बौने लगने लगेंगे.
बिल्ली प्रजाति का सबसे बड़ा जीव
शेर और बाघ का क्रॉस ब्रीड लाइगर दुनिया का सबसे बड़ा बिल्ली प्रजाति का जीव माना जाता है. इसका आकार और शक्ति इसे शेर और बाघ दोनों से अलग बनाती है. लाइगर का शरीर शेर की तरह विशाल और मांसल होता है, जबकि इसका चेहरा और शेप बाघ की तरह होती हैं. वायरल वीडियो में एक युवक इस विशाल प्राणी के साथ खेलता और उसे सहलाता नजर आ रहा है. वायरल वीडियो में लाइगर की भव्यता और उसके शांत स्वभाव ने लोगों के हैरान कर दिया है.
वायरल हो रहा वीडियो
लाइगर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर एक सनसनी बन गया है. लोग इस अनोखे प्राणी की तस्वीरों और वीडियो को शेयर कर रहे हैं. अपलोड होने के कुछ घंटे के अंदर वीडियो को एक मिलियन से ज्यादा लोगों ने देख लिया है. 10 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है. इंटरनेट पर लाइगर को लेकर कई तरह की चर्चाएं भी हो रही है. कुछ लोग इसे चमत्कार मान रहे हैं तो कुछ इस पर सवाल उठा रहे हैं. एक यूजर ने सवाल उठाते हुए लिखा ‘वह स्वस्थ नहीं है क्योंकि उसका वजन 100 पाउंड अधिक है, और उसे कोई व्यायाम नहीं मिलता.’ वहीं एक यूजर ने लिखा ‘लाइगर मेरा हमेशा से पसंदीदा रहा है! मैं इसे दोबारा देखने के लिए बेताब हूं!’
इसे भी पढ़ेंः-
Viral Video: फटी रह जाएंगी आंखें! हैरान कर देगा इस कुत्ते का कारनामा, वायरल हो रहा वीडियो
Viral Video: WWE अंदाज में भिड़ गए सांप-नेवले, जबरदस्त लड़ाई का वीडियो वायरल
Viral Video: पानी में बच्चे की तरह बॉल से खेलने लगा टाइगर, वीडियो देख खिल जाएगा दिल
Viral Video: वीडियो देख कांप जाएगा कलेजा, जिंदा निगल जाता मगरमच्छ! बाल-बाल बची जान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










