Viral Video: पत्नी ने पति को पटक-पटककर मारा, बीच सड़क महासंग्राम का वीडियो वायरल

Husband wife fight Video
Viral Video: पति और पत्नी के बीच छोटी-छोटी बातों पर लड़ाई-झगड़ा तो आम बात है. लेकिन बात उससे आगे बढ़ जाए तो स्थिति थोड़ी खराब हो जाती है. कई बार पति और पत्नी के बीच झगड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो जाता है. इस समय सोशल मीडिया में पति और पत्नी के बीच मारपीट का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
Viral Video: पति और पत्नी का झगड़ा घर की चारदीवारी के अंदर अकसर आपने सुना और देखा भी होगा, लेकिन सड़क के बीच में दोनों के बीच दंगल शायद ही देखा होगा. सोशल मीडिया में इस समय एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पति और पत्नी के बीच महासंग्राम होता दिख रहा है. लेकिन दंगल में पति पर पत्नी भारी पड़ती दिख रही है. पत्नी अपने पति को पटककर मारती दिख रही है. लड़ते-लड़ते दोनों सड़क पर गिर जाते हैं. उसके बावजूद युद्ध थमने का नाम नहीं लेता दिख रहा है. इसी बीच पत्नी, पति पर भारी पड़ती नजर आती है. वो बाल पकड़कर पति को जमीन पर पटक देती है, और फिर ऊपर चढ़ जाती है. पत्नी के रौद्र रूप को देखकर वहां मौजूद लोग भी हैरान रह जाते हैं. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को waah_chhindwara नाम के इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया गया है.
Viral Video: मारपीट के बाद दिखा पत्नी का प्यार
बीच सड़क पर पति और पत्नी के बीच झगड़े का वीडियो तो आपने देख लिया. अब आप इस वीडियो को भी देख लीजिए. पहले वीडियो में जहां पति और पत्नी के बीच महासंग्राम छिड़ा हुआ दिख रहा था, इस वीडियो में मामला पूरी तरह से अलग दिखेगा. पति को सड़क पर पटककर मारने वाली पत्नी, इस वीडियो में भारतीय नारी के रूप में नजर आ रही है. पहले पति को जमकर मारा, फिर उसपर प्यार लुटाने लगी.
सोशल मीडिया पर आ रहे मजेदार कमेंट्स
पति और पत्नी के बीच मारपीट वाले वीडियो पर सोशल मीडिया पर जमकर लोगों की प्रतिक्रिया आ रही है. मारपीट वाले वीडियो पर लोग कह रहे हैं, “नारी सबपर भारी.” एक अन्य यूजर ने लिखा, “मुझे गर्व है एक महिला लड़ रही है.” एक यूजर को आगे क्या हुआ, यह जानने की दिलचस्पी दिख रही है. उसने कमेंट्स कर जानना चाहा कि आगे क्या हुआ. वहीं प्यार लुटाने वाले दूसरे वीडियो पर लोगों ने लिखा, “भारतीय नारी पार्ट टू”. एक ने लिखा, “नारी बस यहीं पर हार जाती है.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










