Viral Video : सांप को मुर्गी ने पटक–पटक के मारा, फिर खाया, वीडियो देखकर चौंक जाएंगे

Updated:
विज्ञापन
Viral Video Hen eat Snake

Viral Video Hen eat Snake

Viral Video : सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक सांप और दो मुर्गी नजर आ रहीं हैं. दावा किया जा रहा है कि दो मुर्गियों ने मिलकर सांप को अपना भोजन बना लिया. देखें वायरल वीडियो आप भी.

विज्ञापन

Viral Video : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दो मुर्गियां और एक सांप का बच्चा नजर आ रहा है. वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है. वीडियो शेयर करते हुए दावा किया जा रहा है कि दोनों मुर्गियों ने मिलकर सांप के बच्चे को खा लिया. देखें वायरल वीडियो में क्या आ रहा है नजर. 

क्या दिख रहा है वायरल वीडियो में

वायरल वीडियो में दो मुर्गी और एक सांप का बच्चा नजर आ रहा है. वीडियो में सांप फन उठाए नजर आ रहा है जिससे मुर्गियां कुछ देर ठहर जातीं हैं. इसके बाद सांप मौका देखकर भागने की कोशिश करता है. मुर्गियां उसके पीछे दौड़तीं हैं और चोच से हमला कर देतीं हैं. मुर्गी के चोंच से सांप बचने की पूरी कोशिश करता है लेकिन कामयाब नहीं हो पाता. मुर्गियां उसे जमीन पर पटक–पटक कर निवाला बनाने की कोशिश करतीं दिख रहीं हैं. आपस में सांप को खाने के लिए मुर्गियों के बीच लड़ाई भी होती है.

यह भी पढ़ें : Viral Video : दोस्त की जान बचाने के लिए लहरों से भिड़ गया दोस्त, वीडियो देख लोग कर रहे हैं सच्ची दोस्ती की तारीफ

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola