Viral Video : दोस्त की जान बचाने के लिए लहरों से भिड़ गया दोस्त, वीडियो देख लोग कर रहे हैं सच्ची दोस्ती की तारीफ

Viral Video friendship day
Viral Video : सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसे देख यूजर सच्ची दोस्ती के लिए जान देने की बात कर रहे हैं. देखें क्यों लोग इस वीडियो की कर रहे हैं चर्चा.
Viral Video : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कुछ लोग नजर आ रहे हैं. वीडियो में नजर आ रहा है कि समुद्र की लहर में एक आदमी डूब रहा है जिसे कुछ लोग बचाने का प्रयास कर रहे हैं. डूब रहा युवक खुद को बचाने की कोशिश कर रहा है. ऐसा लग रहा है कि उसे तैरना नहीं आता. इस बीच कुछ लोग, जिन्हें तैरना आता है वो डूब रहे शख्स को बचाने के लिए छलांग लगा देते हैं. देखें वायरल वीडियो.
वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है. वीडियो शेयर करते हुए लिखा गया– आज लहरें भी ठहर गईं, जब दोस्ती ने किनारों को गले लगा लिया. कहते हैं, समंदर की गहराइयां डराती हैं, मगर जब साथ में सच्चा दोस्त हो, तो हर तूफान आसान लगता है. आज वो लम्हा था जब दो दोस्त लहरों से जूझते रहे, और तीसरा बिना कुछ सोचे, अपनी जान की परवाह किए बिना कूद पड़ा…बस उन्हें बचाने के लिए.
यह भी पढ़ें : UP Flood Video : यूपी बाढ़ के इस वीडियो को देख लोगों को ‘बाहुबली’ फिल्म का सीन याद आ गया
आगे लिखा गया–ये कहानी सिर्फ तैरने की नहीं, जज़्बातों की है. ये दोस्ती है जो वक्त और हालातों से ऊपर होती है. जब जिंदगी की नाव डगमगाने लगे, तो ऐसे ही दोस्त भगवान का रूप बनकर आते हैं. हमने बस यही जाना है कि दोस्ती में न फासला होता है, न हिसाब. वहां सिर्फ भरोसा होता है और वही आज हमने देखा. इस पल ने हमें सिखाया कि जिंदगी में सब कुछ दोबारा मिल सकता है, मगर एक सच्चा दोस्त अनमोल होता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










