Viral Video: भैंसों और शेरों के बीच गैंगवार! भयंकर युद्ध में दुम दबाकर भागे जंगल के राजा
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 07 Jul 2025 9:26 PM
buffaloes and lions
Viral Video: शेर की एक दहाड़ पूरे जंगल को दहलाने के लिए काफी होता है. लेकिन कभी-कभी जंगल के राजा को भी सवा शेर मिल जाता है. सोशल मीडिया में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें शेरों की झुंड का सामना भैंसों की झुंड से हो जाती है. दोनों के बीच भयंकर गैंगवार होता है, जिसमें जंगल के राजा को दुम दबाकर भागने के लिए मजबूर होना पड़ता है.
Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं, भैंसों और शेरों के झुंड आमने-सामने होते हैं. दोनों ग्रुप में भयंकर जंग छीड़ जाती है. लेकिन जंग का अंजाम आशा के विपरीत होता है.
बच्चे को बचाने के लिए शेरों के झुंड से भीड़ गई मां
वीडियो में आप देख सकते हैं, भैंस के बच्चे पर एक शेर ने हमला कर दिया. अचानक बच्चे को बचाने के लिए उसकी मां आ पहुंची और अकेले जंगल के राजा से भीड़ गई. देखते-देखते शेरों के झुंड ने भैंस और उसके बच्चे पर हमला बोल दिया. लेकिन भैंस भी कहां हार मानने वाली थी. अकेले शेरों के झुंड से अपने बच्चे को बचाती रही. लेकिन कहानी अभी खत्म नहीं हुई. कुछ ही देर में भैंसों की टोली वहां पहुंच जाती है और शेरों के झुंड पर हमला बोल दिया.
दुम दबाकर भागे जंगल के राजा
वीडियो में आप देख सकते हैं शेरों और भैंसों के झुंड के बीच भयंकर जंग होता है. एक बार ऐसा लगता है कि भैंसों पर जंगल के राजा भारी पड़ेंगे, लेकिन वीडियो के आखिर में देख सकते हैं, पासा पूरी तरह से पलट जाता है. भैंसों के झुंड ने शेरों पर ऐसा हमला बोला कि जंगल के राजा को दुम दबाकर भागने के लिए मजबूर होना पड़ता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










