Viral Video : हॉर्न बजते ही चलने लगे लात–घूंसे, एक-दूसरे का सिर फोड़ने लगे लोग

Updated:
विज्ञापन
Viral Video Pune Clash

Viral Video Pune Clash (Video screenshot)

Viral Video : जबरदस्त लड़ाई के इस वीडियो पर यूजर्स की प्रतिक्रियाएं तेजी से आने लगी. हैं. एक यूजर ने इसे रियल WWE बताया, दूसरे ने इन्हें LOC पर भेजने की सलाह दी. देखें क्या है आखिर वायरल वीडियो में.

विज्ञापन

Viral Video : महाराष्ट्र के पुणे से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. यहां सड़क पर हुई मामूली बहस ने भयंकर लड़ाई का रूप ले लिया. वीडियो में कुछ लोग एक-दूसरे को कपड़े उतार-उतारकर पीटते नजर आ रहे हैं. बताया गया है कि यह झगड़ा सिर्फ हॉर्न बजाने को लेकर शुरू हुआ था, लेकिन देखते ही देखते लोग पत्थरों से एक-दूसरे के सिर फोड़ने लगे. इस मारपीट को देखकर यूजर्स को WWE की फाइट की याद आ गई और सोशल मीडिया पर लोग इस पर मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं. देखें वीडियो.

झगड़े की वजह महज हॉर्न बजाना

इस फाइट का वायरल वीडियो ‘Ghar Ke Kalesh’ नाम के एक्स (पूर्व ट्विटर) हैंडल से 29 अप्रैल को अपलोड किया गया. वीडियो अपलोड होते ही सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया और लोगों ने इसे देखकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दीं. इस वायरल वीडियो का कैप्शन बताता है कि यह घटना पुणे के भवानी पेठ इलाके की है. वीडियो में दो गुट आपस में भिड़ते दिख रहे हैं. झगड़े की वजह महज विवाद इतनी खतरनाक लड़ाई में बदल जाएगा, इसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी. वीडियो में एक साथ कई लोग शामिल नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola