Viral Video : शराब पीकर स्कूल पहुंची महिला टीचर का हंगामा, वीडियो हुआ वायरल

Dhar Teacher Viral Video
Viral Video : मध्यप्रदेश के धार जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. बताया जा रहा है कि शिक्षिका नशे में स्कूल पहुंची जिसके बाद उनपर कार्रवाई की गई. उन्हें निलंबित कर दिया गया. देखें वायरल वीडियो.
Viral Video : मध्यप्रदेश के धार जिले में एक महिला शिक्षिका कथित रूप से नशे की हालत में स्कूल पहुंची और कर्मचारियों से दुर्व्यवहार किया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिस पर यूजर्स लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं. अधिकारियों ने शिक्षिका को निलंबित कर मामले की जांच शुरू कर दी है. आप भी देखें ये वायरल वीडियो.
कुछ बोला तो 12 बजा दूंगी… नशे में धुत होकर स्कूल पहुंची टीचर!!
— Nedrick News (@nedricknews) June 24, 2025
– धार जिले का शासकीय प्राथमिक विद्यालय का है मामला…#MadhyaPradesh #Dhar #Teacher #BreakingNews #LatestNews #Trending #viralvideo #Nedricknews pic.twitter.com/Csab3pQT5t
कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार किया शिक्षिका ने
सोमवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया, जिसमें एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका नशे की हालत में दिख रही है. यह घटना मध्यप्रदेश के धार जिले के मनावर विकासखंड के सिंघाना गांव की है, जो जिला मुख्यालय से करीब 50 किलोमीटर दूर स्थित है. आदिवासी शिक्षा विभाग के सहायक आयुक्त नरोत्तम वरकड़े ने बताया कि शिक्षिका ने 23 जून को स्कूल पहुंचकर वहां मौजूद मजदूरों और कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार किया. घटना सामने आने के बाद शिक्षिका को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है और मामले की विभागीय जांच की जा रही है.
मामले की जांच के निर्देश दिए गए
वीडियो वायरल होने के बाद जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने मनावर ब्लॉक संसाधन समन्वयक (बीआरसी) किशोर कुमार को जांच का निर्देश दिया. अधिकारियों ने बताया कि वीडियो का संज्ञान लेकर ब्लॉक शिक्षा अधिकारी और बीआरसी की संयुक्त जांच टीम बनाई गई. जांच रिपोर्ट मिलने के बाद शिक्षिका को निलंबित कर दिया गया है. अब उसके खिलाफ आगे की कार्रवाई के लिए विभागीय जांच की जाएगी. मामले को गंभीरता से लिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










