Viral Video: कुत्ते की आवाज और तबले की जुगलबंदी, वीडियो ने इंटरनेट पर लगाई आग
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 28 Sep 2025 8:21 PM
कुत्ते की आवाज निकालकर शख्स ने तबले के साथ की संगत
Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया भी गजब है, रातों रात किसी को भी स्टार बना देता है. इस समय एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें एक शख्स के टैलेंट को देखकर आप दंग रह जाएंगे. शख्स कुत्ते की आवाज निकालकर तबले संग जुगलबंदी की. वीडियो सुनकर लोग हंस-हंसकर लोटपोट हो रहे हैं.
Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है, दो शख्स नजर आ रहे हैं. एक तबले में हाथ आजमा रहा है, तो दूसरा बंदा गाने की तैयारी करता दिख रहा है. लेकिन ये क्या, बंदा गाना नहीं, बल्कि कुत्ते की आवाज निकालकर तबले के साथ जुगलबंदी करता दिख रहा है. शख्स की कलाकारी देख सोशल मीडिया यूजर तारीफों के पुल बांध रहे हैं. हर कोई वीडियो देखकर कह रहा- वाह क्या बात है.
वीडियो पर आ रहे मजेदार कमेंट्स
कुत्ते की आवाज के साथ तबले की जुगलबंद वाले वीडियो को देखकर यूजर जमकर मजे ले रहे हैं. लोगों के मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं. kajaljiidkd नाम के यूजर ने मजेदार वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है. वीडियो को अब तक लाखों लोगों ने देख लिया और लाइक-कमेंट किया है. एक शख्स ने लिखा- “कम से कम 500 बार वीडियो देखा. तेरा मजा आता है देखने में.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










