नीचे खड़ी थी मौत, ऊपर झाड़ू पर लटकता था चूहा, फिर हुआ कुछ ऐसा कि देखकर दंग रह गए लोग

Published by : Neha Kumari Updated At : 05 Aug 2025 1:24 PM

विज्ञापन

dog and rat

Viral Video: कुत्तों से अपनी जान बचाने के लिए संघर्ष कर रहे चूहे का वीडियो सामने आया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि कुत्तों का दल एक चूहे के पीछे पड़ा हुआ है. ऐसे में चूहा खुद को बचा पाता है या नहीं, जानने के लिए देखिए इस वायरल वीडियो को.

विज्ञापन

Viral Video: चूहे और बिल्ली की दुश्मनी की कहानी तो आपने कई बार सुनी होगी. लेकिन क्या आपने कभी कुत्ते और चूहे के बीच दुश्मनी की कहानी सुनी है? अगर नहीं, तो यह वीडियो आपको हैरान कर देगा. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक चूहा दीवार के सहारे लगे घर पोछने वाले स्टिक के ऊपर खड़ा है. वहीं नीचे बहुत सारे कुत्ते खड़े हैं और उसके नीचे उतरने का इंतजार कर रहे हैं.

जब बहुत देर बाद भी चूहा नीचे नहीं उतरता है, तो कुत्ते कूद-कूद कर उसे नीचे खींचने की कोशिश करने लगते हैं. लेकिन ऊंचाई पर होने के कारण कोई भी कुत्ता चूहे तक नहीं पहुंच पाता है. कुत्ते के बच्चे से लेकर बड़े कुत्ते तक इसी जतन में लगे रहते हैं कि किसी तरह आज इस चूहे को पकड़ लें. वहीं चूहा अपनी जान बचाने के लिए उस पतले से स्टिक पर संतुलन बनाए रखने की कोशिश में लगा रहता है. उसे देखकर साफ समझ आता है कि वह बेहद डर गया है. एक छोटी सी चूक और वह सीधा जा कर नीचे गिर सकता है. देखिए इस वीडियो को.

यह भी पढ़े: Viral Video:  बंदर को मारने जा रहा था चीता, बीच में ढाल बनकर खड़ा हो गया हाथी, भावुक कर देगा वीडियो

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola