Viral Video:  बंदर को मारने जा रहा था चीता, बीच में ढाल बनकर खड़ा हो गया हाथी, भावुक कर देगा वीडियो

Updated:
विज्ञापन
ai photo

ai photo

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक हाथी को बंदर के बच्चे को पीठ पर बैठाकर भागते हुए देखा जा सकता है. चीता बंदर के बच्चे को मारने ही वाला था कि हाथी वहां आया और बंदर को उठाकर भागने लगा.

विज्ञापन

Viral Video:  सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक मादा बंदर अपने बच्चे को गोद में लेकर जंगल में बैठी हुई है. तभी वहां एक चीता आ जाता है और उन पर हमला कर देता है. चीता बंदर के बच्चे को पकड़कर तेज रफ्तार में वहां से भागकर पेड़ पर चढ़ जाता है.

पेड़ के नीचे एक हाथी का बच्चा भी खड़ा रहता है, जो यह सब देख रहा होता है. चीता उसे खाने ही वाला होता है कि बंदर का बच्चा खुद को उससे छुड़ाकर हाथी की पीठ पर जाकर बैठ जाता है. हाथी भी बिना समय बर्बाद किए तेज रफ्तार से उसे लेकर भागने लगता है. चीता उन दोनों के पकड़ने के लिए पीछे भागता है, लेकिन हाथी ने मानो कसम खा रखी है बंदर की जान बचाने के लिए, वह पूरी जी-जान लगा देता है. भागते हुए वह बंदर को किसी तरह से सुरक्षित जगह ले आता है. सोशल मीडिया पर इस वीडियो ने लोगों को भावुक कर दिया है. लोगों ने हाथी को एक सच्चा दोस्त बताया है. देखिए इस वीडियो को.

यह भी पढ़े: Viral Video : व्हेल ने नाव को जोर से टक्कर मारी, फिर जो हुआ वो देख चौंक जाएंगे

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola