Viral Video: नो AC नो कूलर, यह है देसी जुगाड़, क्या दिमाग लगाया है बंदे ने, वायरल हो रहा वीडियो

Updated:
विज्ञापन
Viral Video

Viral Video Desi Jugaad, Social Media

Viral Video: देशी जुगाड़ बड़े कमाल की चीज है. महंगे से महंगे चीजों को देसी जुगाड़ के जरिए बड़े सस्ते में बना लिया जाता है. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

Viral Video: भारत में देसी जुगाड़ धड़ल्ले से चलता है. जो काम बड़ी-बड़ी तकनीक नहीं कर पाती वो बड़ी आसानी से देसी जुगाड़ से हो जाता है. देसी जुगाड़ का ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. गर्मी से निजात पाने का एक बंदे ने ऐसा बढ़िया देसी जुगाड़ लगाया कि उसका टेबल फैन भी एसी-कूलर जैसी ठंडी हवा दे रहा है. सोशल मीडिया पर इस देसी जुगाड़ का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. लोग भी यह वीडियो देखकर ऐसे जुगाड़ु शख्स की तारीफ किए बिना नहीं रह पा रहे हैं.

देसी जुगाड़ देखकर आप भी कहेंगे ‘वाह’

सोशल मीडिया में वायरल हो रहे इस वीडियो एक शख्स ने गर्मी से राहत पाने के लिए गजब का जुगाड़ भिड़ाया है. पहले बंदे ने अपनी खिड़की पर कूलर में लगने वाले हनीकॉम्ब को फिट कर दिया. इसके बाद उसने ऐसा व्यवस्था की जिससे पाइक के जरिए पानी उसे लगातार भिगोते रहे. लेकिन, इस शख्स का जुगाड़ यहीं नहीं रुका उसके ऐसा व्यवस्था की जिससे पानी नीचे जमीन में न गिरकर वापस बाल्टी में जाए, ताकि बार-बार पानी न भरना पड़े. इसके बाद बंदे ने खिड़की के बाहर टेबल फैन को फिट कर दिया. अब पैन से जो हवा निकल रही है वो हनीकॉम्ब से होकर ठंडी हवा के रूप में कमरे में जाने लगी. इस देसी जुगाड़ की हर तरफ तारीफ हो रही है.

वायरल हो रहा वीडियो

देसी जुगाड़ का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ है. इस वीडियो को सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर @lol.arcade के आईडी से शेयर किया गया है. देखते ही देखते वीडियो वायरल होने लगा. लोगों ने जमकर इस जुगाड शख्स की तारीफ करने लगे. अब तक इस वीडियो को दो लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है. कई लोगों ने वीडियो को लाइक किया है.

यूजर्स ने किए शानदार कमेंट

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो की लोगों ने जमकर तारीफ की है. एक यूजर ने कमेंट किया कि जुगाड़ को देखकर एसी कंपनी का समाज डरा हुआ है. एक यूजर ने लिखा इससे बिल भी कम आएगा. एक अन्य यूजर ने लिखा भाई क्या आइडिया निकाला है.

Also Read

Viral Video: दरियादिल भैंसा! ऐसे बचाई कछुए की जान, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

Viral Video: यह है भारत की सबसे महंगी आइसक्रीम! बनते देखकर ही मुंह में आ जाएगी मिठास

विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola