Viral Video : पार्टनर को इंप्रेस करने के लिए अपने औरा का ऐसा इस्तेमाल, हैरान कर देगा आपको

Updated:
विज्ञापन
Courtship dance of himalayan monal

हिमालयन मोनाल का कोर्टशिप डांस

Viral Video : अपनी मादा साथी को इंप्रेस करने के लिए हिमालयन मोनाल अपनी खूबसूरत पंखों को फैलाकर कोर्टशिप डांस करता है. उसकी ख्वाहिश यह होती है कि मादा मोनाल उसके डांस से प्रभावित होकर उसे अपना जोड़ीदार बना ले. हिमालयन मोनाल का यह डांस इतना सुंदर होता है कि देखने वाला बस वाह-वाह करता रह जाता है.

विज्ञापन

Viral Video : अपने पार्टनर को इंप्रेस करने के लिए इंसान तो नए-नए आइडियाज निकालते ही हैं, जानवर भी कम जुगत नहीं भिड़ाते हैं. सोशल मीडिया में एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक हिमालयन मोनाल पक्षी अपनी मादा को प्रेम के लिए आकर्षित करने के लिए आकर्षक डांस कर रहा है. हिमालयन मोनाल तीतर प्रजाति का पक्षी है, जो भारत, नेपाल और भूटान में हिमालय के इलाकों में पाए जाते हैं.

हिमालयन मोनाल का कोर्टशिप डांस देखकर रह जाएंगे दंग

हिमालयन मोनाल एक रंगीन पक्षी है, जिसके पंख बहुत ही खूबसूरत होते हैं. वायरल वीडियो में नर मोनाल अपनी मादा के सामने एक बहुत ही खूबसूरत नृत्य पेश कर रहा है. हिमालयन मोनाल अपने प्रजनन काल के वक्त अपनी मादा को रिझाने के लिए इस तरह का नृत्य करते हैं. नर बहुत ही खूबसूरत होता है और उसके पंख रंगीन होते हैं. अपने इन्हीं पंखों को फैलाकर वह खूबसूरत तरीके से डांस कर रहा है और यह बताने की कोशिश कर रहा है कि वह कितना प्रभावशाली है. हालांकि मादा मोनाल उसकी ओर विशेष ध्यान देती नजर नहीं आ रही है, लेकिन नर अपने औरा का प्रदर्शन कर रहा है.

कोर्टशिप डांस का क्या होता है असर

नर मोनाल अपने ब्रीडिंग सीजन यानी प्रजनन काल के वक्त में ही कोर्टशिप डांस करता है. यह समय अप्रैल से जून के वक्त का होता है. उस समय हिमालयी क्षेत्रों में बर्फ पिघलने लगते हैं और मौसम अच्छा हो जाता है. घास, पौधे और फूल नजर आने लगते हैं. मौसम के सुंदर रूप का फायदा मोनाल भी उठाता है और अपनी मादा को आकर्षित करने के लिए अपने नीले, हरे और भूरे पंखों को फैलाकर बहुत ही खूबसूरत नृत्य करता है. वह मादा के आसपास और चारों ओर मादक आवाज निकालकर नृत्य करता है, ताकि मादा उसे जोड़ी बनाने के लिए स्वीकृति दे दे. जब मादा को नर मोनाल का नृत्य पसंद आता है, तो वह उसके साथ जोड़ी बनाती है और वे प्रजनन करते हैं.

ये भी पढ़ें : Viral Video : OMG! दिल हाथ में आ जाएगा, अगर आपने देख लिया ये वीडियो

Viral Video : नहीं-नहीं माताजी मुझे नहीं नहाना है, मां ने नहीं सुनी गुहार; सीने से खींचकर अलग किया और पटक कर नहलाया

Video : हरतालिका तीज मेहंदी डिजाइन, 5 मिनट में लाइन और डाॅट्‌स से बनाएं ये सिंपल डिजाइन

Viral Video : हाथी ने सूंड़ से हिरण के डूबते बच्चे को बचाया, वीडियो देख आप कह उठेंगे-तुस्सी ग्रेट हो

Viral Video : ये वीडियो देख कांप जाएंगे आप, डॉल्फिन परिवार की जाइंट मछली ओर्का ने अपनी ट्रेनर को ऐसे निगला

विज्ञापन
रजनीश आनंद

लेखक के बारे में

By रजनीश आनंद

रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं.फिलहाल वे प्रभात खबर के ओरिजिनल, नेशनल, इंटरनेशनल और खेल कैटेगरी के लिए राइटिंग का काम करती हैं. उनकी पहचान फैक्ट बेस्ट रिपोर्टिंग, रिसर्च बेस्ड स्टोरी और एक्सप्लेनर लेखन के लिए है.

राजनीति, सामाजिक सरोकार, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि रही है. वैसे मुद्दे जो समाज के हाशिये पर मौजूद समुदायों और आम लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की बहस में अपेक्षाकृत कम जगह पाते हैं, ऐसे विषयों पर भी लेखन में रुचि रखती हैं.

रजनीश आनंद कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर अध्ययन एवं रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर काम किया. इसके अलावा सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की है.

आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है.हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों से जुड़ी चुनौतियों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण सवाल उठाए हैं.

रजनीश आनंद झारखंड की राजधानी रांची में रहती हैं और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक हैं. उन्होंने वर्ष 2000 में पत्रकारिता की शुरुआत झारखंड जागरण दैनिक से की. इसके बाद प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस और दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और स्वतंत्र लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य प्रकाशनों में काम करने के साथ-साथ वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola