Viral Video : OMG! दिल हाथ में आ जाएगा, अगर आपने देख लिया ये वीडियो

Updated:
विज्ञापन
Prayer of Child and his Doggie

प्रार्थना करता बच्चा और उसका पालतू कुत्ता

Viral Video : सोशल मीडिया के युग में वायरल होने के लिए लोग तरह-तरह के हथकंडे अपनाते हैं, लेकिन एक बच्चा जब अपनी मासूमियत से प्रार्थना करता है, तो वह खुद ही वायरल हो जाता है और उसे लोग-लोग बार-बार देखना चाहते हैं. आप भी देखें, कैसे एक मासूम बच्चा अपने कुत्ते के साथ प्रार्थना कर रहा है.

विज्ञापन

Viral Video : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को आज एक डाॅग लवर ने तमाचा जड़ दिया है. तमाचा जड़ने वाला व्यक्ति कुत्तों के प्यार में था इसलिए उसने ऐसी हरकत की. लेकिन कुत्तों से प्यार है तो मुख्यमंत्री को तमाचा मारने से अच्छा है, उनकी सुरक्षा के लिए इस तरह से प्रार्थना करना. जी हां, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक 6-7 साल का एक बच्चा अपने कुत्ते के साथ दुनिया के सभी कुत्तों की खुशहाली के लिए प्रार्थना कर रहा है. इस वीडियो को अबतक 1.9 मिलियन लोगों ने देखा है.

कुत्ता कर रहा हाथ जोड़कर प्रार्थना

सोशल मीडिया में वायरल हो रहे वीडियो में एक बच्चा है और उसका पालतू कुत्ता है. दोनों ही बहुत प्यारे दिख रहे हैं. वीडियो में बच्चा अंग्रेजी में यह कहता है कि हम आज दुनिया के सभी कुत्तों के लिए प्रार्थना करेंगे. ऐसा कहकर वह अपने पीछे स्लाइडर पर फिसल रहे अपने पालतू कुत्ते को आवाज लगाता है-ब्लू लेट्‌स प्रे, यानी ब्लू आओ प्रार्थना करें.

https://x.com/emma6USA/status/1956732932099543459

कुत्तों के लिए मांगा बेहतर स्वास्थ्य

वायरल वीडियो में बच्चा जब अपने पालतू कुत्ते को अपने पास बुलाता है और उससे कहता है कि चलो प्रार्थना करें, तो कुत्ता सामने के अपने दोनों पैरों को उठाकर बच्चे की जांघ पर रख देता है और हाथ जोड़ने जैसे करके सिर भी झुका लेता है. बच्चा भी उसी तरह अपने दोनों हाथों को जोड़कर दुनिया के सभी कुत्तों के लिए बेहतर स्वास्थ्य की मांग ईश्वर से करता है. यह करते हुए बच्चा और कुत्ते दोनों बहुत ही प्यारे लगते हैं. यह वीडियो भारत का नहीं है, लेकिन बच्चा हाथ जोड़कर प्रार्थना कर रहा है. इस वीडियो को 1.9 मिलियन लोगों ने देखा है और 78 हजार लाइक्स मिले हैं.

ये भी पढ़ें : Viral Video : नहीं-नहीं माताजी मुझे नहीं नहाना है, मां ने नहीं सुनी गुहार; सीने से खींचकर अलग किया और पटक कर नहलाया

Video : हरतालिका तीज मेहंदी डिजाइन, 5 मिनट में लाइन और डाॅट्‌स से बनाएं ये सिंपल डिजाइन

Viral Video : हाथी ने सूंड़ से हिरण के डूबते बच्चे को बचाया, वीडियो देख आप कह उठेंगे-तुस्सी ग्रेट हो

Viral Video : ये वीडियो देख कांप जाएंगे आप, डॉल्फिन परिवार की जाइंट मछली ओर्का ने अपनी ट्रेनर को ऐसे निगला

विज्ञापन
रजनीश आनंद

लेखक के बारे में

By रजनीश आनंद

रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं.फिलहाल वे प्रभात खबर के ओरिजिनल, नेशनल, इंटरनेशनल और खेल कैटेगरी के लिए राइटिंग का काम करती हैं. उनकी पहचान फैक्ट बेस्ट रिपोर्टिंग, रिसर्च बेस्ड स्टोरी और एक्सप्लेनर लेखन के लिए है.

राजनीति, सामाजिक सरोकार, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि रही है. वैसे मुद्दे जो समाज के हाशिये पर मौजूद समुदायों और आम लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की बहस में अपेक्षाकृत कम जगह पाते हैं, ऐसे विषयों पर भी लेखन में रुचि रखती हैं.

रजनीश आनंद कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर अध्ययन एवं रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर काम किया. इसके अलावा सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की है.

आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है.हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों से जुड़ी चुनौतियों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण सवाल उठाए हैं.

रजनीश आनंद झारखंड की राजधानी रांची में रहती हैं और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक हैं. उन्होंने वर्ष 2000 में पत्रकारिता की शुरुआत झारखंड जागरण दैनिक से की. इसके बाद प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस और दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और स्वतंत्र लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य प्रकाशनों में काम करने के साथ-साथ वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola