Viral Video: कोबरा तो निकला नशेड़ी, सिगरेट का छल्ला उड़ाते वीडियो वायरल

Updated:
विज्ञापन
Viral Cobra Video

सांप का वायरल वीडियो

Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो तूफान मचा रहा है, जिसे देखकर लोग अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पा रहे. इस वायरल वीडियो में एक कोबरा, जो आमतौर पर अपने विषैले फन और फुंफकार के लिए जाना जाता है, कुछ ऐसा कर रहा है, जो शायद ही किसी ने पहले कभी देखा हो. सांप को सिगरेट का कश लेते और कोल ड्रिंक का मजा लेते देख लोग हैरान हैं और इसे AI का कमाल मान रहे हैं.

विज्ञापन

Viral Video: वीडियो की शुरुआत में एक टेबल पर कोबरा बड़े ही रॉयल अंदाज में कुंडली मारकर बैठा नजर आता है. टेबल पर जलता हुआ सिगरेट, ठंडी कोल ड्रिंक, गर्मागर्म चाय और कुछ खाने की चीजें सजी हैं, मानो कोई पार्टी का सीन हो. अचानक, कोबरा नींद से जागता है और उसकी नजर सीधे जलते सिगरेट पर पड़ती है. फिर क्या, एक चेन स्मोकर की तरह कोबरा सिगरेट को मुंह में दबाता है और लंबा कश खींचता है. लेकिन असली कमाल तो तब होता है, जब वह बड़े ही स्टाइल में मुंह से धुएं के छल्ले उड़ाता है. यह नजारा देखकर हर कोई दंग रह जाता है.

कोबरा ने सिगरेट के साथ कोल ड्रिंक का स्वैग

 कोबरा यहीं नहीं रुकता. सिगरेट का मजा लेने के बाद वह कोल ड्रिंक की ओर बढ़ता है. वीडियो में सांप बड़े ही नजाकत से कोल ड्रिंक पीता हुआ दिखाई देता है, मानो वह किसी लग्जरी कैफे में चिल कर रहा हो. सिगरेट का धुआं और कोल ड्रिंक का घूंट, यह कोबरा तो किसी मॉडर्न लाइफस्टाइल का आइकन लग रहा है.

AI का जादू या रियलिटी?

इस वीडियो को देखकर लोग हैरत में हैं और ज्यादातर का मानना है कि यह AI की करामात है. आखिर, सांप का सिगरेट पीना और कोल ड्रिंक का लुत्फ उठाना कोई आम बात तो है नहीं. सोशल मीडिया पर यह वीडियो जंगल की आग की तरह फैल रहा है, और लोग इसे शेयर कर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कुछ इसे मजेदार बता रहे हैं, तो कुछ इसे तकनीक का कमाल मान रहे हैं. वीडियो को ketuahrd_real नाम के यूजर ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है. 6 दिनों में वीडियो को 2.6 मिलियन लोगों ने देख लिया है. 65.4 हजार लोगों ने वीडियो को लाइक किया है और 500 से अधिक लोगों ने वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola