Viral Video: बस ड्राइवर के स्किल ने बचाई स्कूटी सवार की जान, वीडियो देख हो जाएंगे हैरान

Viral Video
Viral Video: सोशल मीडिया में इस समय एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें बस ड्राइवर ने अपनी स्किल से स्कूटी सवार की जान बचा दी. आईये वायरल वीडियो के बारे में विस्तार से जानें.
Viral Video: सोशल मीडिया पर रोजाना कई वीडियो वायरल होते रहते हैं. आप अगर सोशल मीडिया के किसी भी प्लेटफॉर्म में एक्टिव हैं, तो आपके सामने से भी कई वीडियो गुजरते होंगे, जो आपको खूब पसंद आता होगा. इस समय एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे लोग खूब देख रहे हैं और कमेंट कर रहे हैं. आप भी जब वीडियो को देखेंगे, तो बस ड्राइवर की स्किल की तारीफ किए बिना नहीं रह पाएंगे.
वायरल वीडियो में क्या है खास?
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक शख्स सड़क पर तेजी से अपनी स्कूटी में आता दिख रहा है. मोड़ में भी युवक ने अपनी गाड़ी की स्पीड कम नहीं की, नतीजा हुआ कि बैलेंस बिगड़ने से वो जमीन पर गिर जाता है. ठीक उसी वक्त एक बस वहां पर पहुंच जाती है. बस की स्पीड भी बहुत ज्यादा थी, युवक चपेट में आने वाला ही था, लेकिन उसकी किस्मत अच्छी थी. बस ड्राइवर ने बस को बाईं ओर मोड़ देता है और इस तरह स्कूटी सवार की जान बच जाती है.
Also Read: Viral Video : महिला सिपाही को जमीन पर पटका, खूब चलाए लात-घूंसे
2 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं वीडियो
वायरल वीडियो को आयुष नाम के एक शख्स ने अपने एक्स अकाउंट @Superoverr से पोस्ट किया. वीडियो पोस्ट करने के साथ शख्स ने लिखा, “बस ड्राइवर सम्मान का हकदार है”. वीडियो को खबर लिखे जाने तक 260.1 हजार लोगों ने देख लिया था. कई लोगों की प्रतिक्रिया भी उस वीडियो में आई है. जिसमें एक यूजर ने लिखा, “मौत को छूकर टक से वापस आएगा”. एक अन्य शख्स ने कहा, अब कोई नहीं कहेगा कि रोड की गलती थी. कई लोगों ने बस ड्राइवर की तारीफ भी की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










