Viral Video: सांप और नेवले के बीच चल रही थी भीषण जंग, कौआ आकर कर दिया बड़ा खेला; सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

नेवले और सांप के बीच लड़ाई
Viral Video: सोशल मीडिया पर इस समय एक वीडियो तहलका मचा रहा है. यूजर आम जीवन से जोड़कर वीडियो को देख रहे हैं और ज्ञान की बातें कर रहे हैं. दरअसल वीडियो में नेवला और सांप के बीच भीषण युद्ध होता दिख रहा है, लेकिन बीच में कौआ उतर कर खेला कर जाता है. जिससे बेचारे सांप को अपनी जान गंवानी पड़ती है.
Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है, सांप और नेवले के बीच लड़ाई चल रही है. दोनों एक दूसरे पर हमला करते नजर आ रहे हैं. तभी बीच में एक कौआ आ जाता है. कौआ बार-बार सांप को चोंच मारकर उसका ध्यान भटकाने की कोशिश करता है. कुछ देर बाद सांप का पूरा ध्यान कौआ पर आ जाता है और वह भूल जाता है कि उसकी लड़ाई नेवले से चल रही थी.
Viral Video: मौके का फायदा उठाकर नेवले ने सांप पर कर दिया हमला
वीडियो में देखा जा सकता है, कौआ, सांप के ध्यान में भटका देता है. सांप को पूरा फोकस कौआ पर हो जाता है. तभी नेवला पीछे से सांप पर जोरदार हमला करता है और एक ही झपट्टे में सांप के फन को अपने घातक मुंह से दबोच लेता है. सांप बेचारा बेबस होकर रह जाता है. नेवला सांप को पकड़कर झाड़ी में छुप जाता है.
वीडियो देख यूजर बोले- टांग अड़ाने वालों से रहना चाहिए सावधान
वीडियो को एक्स पर Naeem Ahmad नाम के यूजर ने शेयर किया है. अब तक 168 हजार से अधिक लोगों ने वीडियो को देख लिया और सैकड़ों लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया भी दी. वीडियो के साथ यूजर ने लिखा, “दुश्मनी तो केवल नेवला से थी उसी से लड़ाई चल रही थी. वाह प्रकृति वाह जमाने…बीच में कूदने वाले ऐसे ही होते हैं. कौआ रूपी मानव ऐसे है मरवा देते हैं, पीछे का ख्याल रखें.” वीडियो देखकर कई यूजर ने इस बात पर अपनी सहमति दी. एक यूजर ने लिखा, “वाह, क्या गहरी सीख है. अक्सर इंसान की असली लड़ाई किसी और से होती है, पर बीच में टांग अड़ाने वाले हालात और भी बिगाड़ देते हैं. कौआ रूपी लोग बिना वजह दूसरों की दुश्मनी में कूदकर नुकसान ही करवाते हैं. समझदारी यही है कि ऐसे लोगों से बचकर ही रहो.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










