Viral Video: भोजन के लिए बाज और कोबरा के बीच घमासान युद्ध, वीडियो देख कांप जाएगा रूह

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 26 Jun 2025 11:54 PM

विज्ञापन

battle between eagle and cobra

Viral Video: जानवरों और पक्षियों को देखना, उनके बारे में जानना काफी रोमांचक होता है. कभी-कभी जानवरों में आपसी प्रेम मन को मोह लेता है, तो उनके बीच युद्ध कभी भयावह भी होता है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक कोबरा और बाज के बीच भोजन को लेकर जंग छीड़ जाती है. तो आइये आपको वायरल वीडियो के बारे में बताते हैं.

विज्ञापन

Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि बाज और कोबरा के बीच भोजन को लेकर झगड़ा हो रही है. दोनों अपने निवाले को लेने के लिए पूरी ताकत लगा देत रहे हैं. कोई मानने को तैयार नहीं है. बाज भोजन पर अपनी मजबूत पकड़ बनाये हुए है, तो कोबरा भी कहां हार मानने वाला था. दोनों आपस में जोरदार झगड़ा करते दिख रहे हैं.

कोबरा का पलड़ा भारी

वीडियो में दिख रहा है कि बाज अपने चोंच पर एक मांस के टूकड़े को दबाए हुए है, उसी समय कोबरा भी वहां पहुंचता है और उसे बाज से छीनने की कोशिश करता है. बाज एक बार मांस के टूकड़े को अपने कब्जे में कर लेता है, लेकिन कोबरा बाज पर वापस हमला करता है और भोजन को छीनने की पूरी कोशिश करता है. कोबरा अपने मुंह में मांस के टूकड़े को कस कर पकड़ लेता है. बाज और कोबरा के बीच जंग काफी देर चलता रहता है.

जीत किसकी हुई?

वीडियो बाज और कोबरा के बीच भयानक युद्ध होता जो दिख रहा है, लेकिन दोनों में किसकी जीत होती है, ये वीडियो में नहीं दिख रहा है. खैर जीत किसी की भी हो, लेकिन वीडियो काफी खतरनाक है, देखकर आप भी कांप उठेंगे.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola