Viral Video: अजगर की सवारी करती दिखी बच्ची, वीडियो देखकर कांप जाएगी आत्मा!

Updated:
विज्ञापन
baby and snake

baby and snake

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक रूह कंपा देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में एक छोटी बच्ची को अजगर की सवारी करते हुए देखा जा सकता है. देखिए इस वीडियो को.

विज्ञापन

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक खौफनाक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में एक छोटी बच्ची को अजगर की सवारी करते हुए देखा जा सकता है. सोशल मीडिया पर यह वीडियो लोगों को डरा रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक विशाल अजगर घर के बाहर रखे सोफे पर चढ़ा हुआ है. अजगर सोफे पर चढ़कर दूसरी तरफ जाने की कोशिश कर रहा है. तभी घर में मौजूद छोटी बच्ची की उस पर नजर पड़ती है.

लेकिन हैरानी तो तब होती है जब अजगर को देखकर घबराकर भागने की जगह बच्ची हंसते हुए उसके पास जाती है उसके ऊपर चढ़ने की कोशिश करने लगती है. मानो वह अजगर नहीं कोई खिलौना हो या वाहन हो. अजगर इस दौरान बिना रुके दूसरी ओर जाने की कोशिश में लगा रहता है. वहीं, बच्ची भी उसके ऊपर चढ़ने की कोशिश जारी रखती है. एक पल आता है जब बच्ची उसके ऊपर चढ़कर बैठ ही जाती है.

वीडियो देखकर लगता है कि इस दौरान वहां कोई और व्यक्ति भी मौजूद है जो इस वीडियो को बना रहा है. यह वीडियो कहां का है और वीडियो में दिख रही बच्ची कौन है, इसका अभी पता नहीं चल पाया है. लोगों ने इस वीडियो को देखने के बाद बच्ची के लिए चिंता जताई है. इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है.

यह भी पढ़े: Viral Video : भोलेनाथ और बजरंगबली की मुलाकात! नाग को देखते ही बंदर ने सिर झुका लिया

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola