Viral Video : गड्ढे में फंसा हाथी का बच्चा, JCB से किया गया रेसक्यू, बाहर निकलते ही ये गजराज ने क्या कर दिया

Updated:
विज्ञापन
Elephant rescued from pit in Chhattisgarh

Elephant rescued from pit in Chhattisgarh

Viral Video : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में वन विभाग ने कीचड़ भरे गड्ढे में फंसे हाथी के बच्चे को बचाया. रेस्क्यू के बाद हाथी ने अनोखे अंदाज में लोगों का धन्यवाद किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. देखें वीडियो में क्या है खास?

विज्ञापन

Viral Video : जानवरों के दिल भी इंसानों की तरह मासूम होते हैं, जो मदद का एहसास कर शुक्रिया अदा करना जानते हैं. यदि आपको विश्वास न हो जो आगे का वीडियो जरूर देखें जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. दरअसल, छत्तीसगढ़ के जंगल में ऐसा ही एक भावुक नजारा देखने को मिला, जब वन विभाग की टीम ने कीचड़ से भरे गहरे गड्ढे में फंसे एक हाथी के बच्चे को निकाला. बचने के बाद उस नन्हें हाथी ने अपनी सूंड हिलाकर जो किया वो देखने लायक है. उसने आसपास घूमकर अधिकारियों का आभार जताया, यह पल सभी के दिल को छू गया. देखें वायरल वीडियो आप भी.

कैसे गड्ढे में गिर गया हाथी का बच्चा

वीडियो छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के लैलूंगा-घरघोड़ा जंगल का बताया जा रहा है. यहां पानी पीने और नहाने आए हाथियों के झुंड में से एक बच्चा फिसलकर कीचड़ भरे गड्ढे में गिर गया. बाहर निकलने की उसने कई कोशिशें कीं, लेकिन सफल नहीं हो सका. इसके बाद वह जोर-जोर से चिंघाड़ने लगा, मानो वह मदद की गुहार लगा रहा हो. उसे बचाने के लिए इसके बाद वन विभाग की टीम पहुंची.

बताया जा रहा है कि हाथी के बच्चे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और वन विभाग को सूचना दी. तुरंत वनकर्मी पहुंचे और बचाव कार्य शुरू कर दिश. JCB मशीन और फावड़ों से गड्ढे का किनारा खोदकर ढलान बना दिया गया. इससे हाथी का बच्चा खुद ही आसानी से चढ़कर सुरक्षित बाहर निकल आया.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola