Viral Video: भारतीय अस्पताल को लेकर अमेरिकी महिला ने कह दी बड़ी बात, देखते ही देखते वायरल होने लगा वीडियो
Published by : Pritish Sahay Updated At : 21 Sep 2025 11:51 PM
Viral Video
Viral Video: सोशल मीडिया पर एक अमेरिकी महिला का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में अमेरिकी महिला ने भारतीय स्वास्थ्य सेवा और होने वाले खर्च का जिक्र किया है. उनकी पोस्ट पर लोगों ने ढेर सारी प्रतिक्रियाएं दी है. कई लोग उनकी तारीफ भी कर रहे हैं.
Viral Video: भारत आई एक अमेरिकी महिला का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. अमेरिकी महिला ने भारत में इलाज कराया और यहां की व्यवस्था के बारे में जो जानकारी दी वो काफी तेजी से ट्रेंड कर रहा है. यही नहीं विदेशी महिला ने भारत और अमेरिका के हेल्थ केयर की तुलना भी की. अपने वीडियो में महिला ने भारत के एक अस्पताल का अनुभव साझा किया, जहां वो अपने उंगली में कट का इलाज कराने गई थी. सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर उनका वीडियो काफी सुर्खियां बटोर रहा है. महिला का नाम क्रिस्टन फिशर है.
भारत में इलाज अमेरिका से काफी सस्ता
क्रिस्टन फिशर ने बताया कि उनका हाथ की उंगली में कट लग गया था. काफी खून बह रहा था. इसके बाद वो नजदीकी अस्पताल पहुंची. उन्होंने अस्पताल का जो वर्णन किया वो हर भारतीय के लिए गर्व की बात है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा कि अंगूठा कटने के बाद वो साइकिल चलाकर अस्पताल पहुंची. वहां करीब 45 मिनट रुकने के बाद उनका इलाज हो गया. न तो कहीं टांके लगाने पड़े और न इलाज महंगा पड़ा. सिर्फ 50 रुपये में उनका इलाज हो गया. उन्होंने लिखा कि दो कारण ने उन्हें काफी प्रभावित किया. एक तो इलाज का आसान होना और दूसरा इलाज में काफी कम खर्च.
5 मिनट की दूरी पर था अस्पताल
- उन्होंने लिखा कि दो वजहों से यह बात काफी खास है. उन्होंने लिखा ‘मेरे घर से सिर्फ़ 5 मिनट की दूरी पर एक अस्पताल था. भारत में डॉक्टरों, क्लीनिकों और अस्पतालों तक आसानी से पहुंचा जा सकता है. उन्होंने लिखा कि मुझे भारत में रहकर बहुत सुरक्षित महसूस होता है क्योंकि मुझे पता है कि जरूरत पड़ने पर मैं आपातकालीन मदद से बस कुछ ही मिनटों की दूरी पर हूं.’
- क्रिस्टन फिशर लिखा इलाज का कम खर्च भी उन्हें काफी प्रभावित किया. क्रिस्टन फिशर ने लिखा ‘पूरे अनुभव के लिए उन्होंने मुझसे सिर्फ 50 रुपये लिए. उनके लिए यह लगभग 60 सेंट है. भारत में स्वास्थ्य सेवा अमेरिका के मुकाबले कहीं ज्यादा किफायती है. उन्होंने कहा कि अमेरिका में आमतौर पर इलाज काफी महंगा है. वहां तो बीमा प्रीमियम ही 1 से 2 हजार डॉलर प्रति माह का होता है.
सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है वीडियो
क्रिस्टन फिशर का इंस्टाग्राम पर डाला वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से ट्रेंड कर रहा है. कई लोगों ने उनकी बात पर सहमति जताई है. एक यूजर ने लिखा ‘क्रिस्टन फिशर से सहमत हूं. भारत में मदद की भरमार है. और सिर्फ़ मदद ही नहीं, बल्कि मेडिकल मदद भी. यह अद्भुत है और ऐसा कभी नहीं लगता कि इसके साथ कोई शर्त जुड़ी है.’ एक और यूजर ने अमेरिकी स्वास्थ्य सेवा को टारगेट करते हुए लिखा ‘मैं यहां अमेरिका में गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट के साथ अपॉइंटमेंट लेना चाहता था और सबसे पहली अपॉइंटमेंट फरवरी 2026 में उपलब्ध है.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










