Viral Video: प्यार की कोई उम्र नहीं! 78 साल के बुजुर्ग ने एयरपोर्ट पर अपने बचपन के प्यार को किया प्रपोज, वीडियो जीत लेगा दिल

Published by : Neha Kumari Updated At : 27 Mar 2025 2:55 PM

विज्ञापन

man reach airport to propose childhood crush

Viral Video: एक 78 वर्षीय बुजुर्ग आदमी अपने बचपन की क्रश से अपने प्यार का इजहार करने एयरपोर्ट पहुंचा. देखें यह वायरल वीडियो.

विज्ञापन

Viral Video: आपने फिल्मों में तो बहुत बार हीरो को अपनी प्रेमिका के पीछे भागकर एयरपोर्ट में जाकर अपने प्यार का इजहार करते देखा होगा. लेकिन क्या आपने असलियत में कभी किसी व्यक्ति, वह भी बुजुर्ग व्यक्ति, को इस तरह फिल्मी अंदाज में अपने प्यार का इजहार करते हुए देखा है? अगर नहीं, तो यह वायरल वीडियो आपका दिल जीत लेगा.

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बुजुर्ग व्यक्ति एयरपोर्ट पर घुटनों के बल बैठकर एक महिला, जो कि उनके बचपन की क्रश हैं, उन्हें प्रपोज कर रहे हैं. वीडियो में दावा किया जा रहा है कि व्यक्ति की उम्र 78 वर्ष है और वह एयरपोर्ट अपनी बचपन की क्रश को प्रपोज करने के लिए आए हुए हैं. वीडियो में नजर आ रहा है कि प्रपोज करते समय बुजुर्ग व्यक्ति ने कोट-पैंट पहन रखा है. साथ ही, हाथों में एक कागज भी पकड़े हुए हैं, जिस पर उन्होंने एक खास संदेश महिला के लिए लिखकर रखा है. जिसे वह एक-एक कर पढ़कर अपने दिल का हाल महिला को बताता है और अंत में उनसे शादी के लिए पूछते है. जिस पर महिला शर्माते हुए उन्हें हां कह देती है और उन्हें गले से लगा लेती है. यह देख वहां मौजूद सभी लोग खुशी से तालियां बजाने लगते हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X  पर @Aargaal_ishq नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है. 

यह भी पढ़े: Viral Video: टीचर के रिटायरमेंट पर छात्रों ने किया कुछ ऐसा, जिसे देख लोग रह गए हैरान

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola