Viral Video: टीचर के रिटायरमेंट पर छात्रों ने किया कुछ ऐसा, जिसे देख लोग रह गए हैरान

Updated:
विज्ञापन
Viral Video: टीचर के रिटायरमेंट पर छात्रों ने किया कुछ ऐसा, जिसे देख लोग रह गए हैरान

STUDENTS PRANK WITH TEACHER ON RETIREMENT DAY

Viral Video: टीचर के रिटायरमेंट पर छात्रों ने दिया उन्हें प्यारा सरप्राइज. देखें यह वायरल वीडियो

विज्ञापन

Viral Video: सोशल मीडिया पर तेजी से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक कॉलेज के टीचर क्लास में पढ़ाने जा रहे हैं. जैसे ही वह क्लास में घुसते हैं, वह देखते हैं कि सभी बच्चे आपस में मारपीट कर रहे हैं. वह उन्हें जैसे ही रोकने जाते हैं, सभी बच्चे साथ में उनका नाम लेकर नारे लगाने लगते हैं और केक लेकर आ जाते हैं.

दरअसल, हुआ यूं कि टीचर का कॉलेज में आखिरी दिन था, इसके बाद वह रिटायर हो जाते. इसलिए सभी छात्रों ने मिलकर उनके साथ मस्ती करने का प्लान बनाया, जिसके बाद उन्होंने कुछ इस प्रकार अपने टीचर के रिटायरमेंट को सेलिब्रेट किया. छात्रों का अपने प्रति इतना प्यार देख टीचर की आंखें नम हो जाती हैं. वह भावुक होकर अपने छात्रों की ओर देखते हैं. उसके बाद केक काटने जाते हैं. लेकिन इस बार टीचर ने अपने छात्रों के साथ मस्ती करने का फैसला किया. वह केक काटते हैं, लेकिन अपने छात्रों को खिलाने की जगह खुद केक खाने लगते हैं, जिसे देख सभी छात्र हैरान होकर हंसने लगते हैं. सोशल मीडिया पर इस वीडियो को शेयर किया है @monsoon.dey नाम के यूजर ने.

यह भी पढ़े: Viral Video: ममता बनर्जी का लंदन की सड़कों पर साड़ी पहनकर जॉगिंग करते वीडियो वायरल

विज्ञापन
नेहा कुमारी

लेखक के बारे में

By नेहा कुमारी

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola