असम में अब नहीं होगा VIP Culture, सीएम हिमंता का बड़ा ऐलान- सरकारी कार्यक्रम में परोसा जाएगा सात्विक भोजन

Edited by Pritish Sahay
Updated:
विज्ञापन

VIP Culture End in Assam | ANI, X

VIP Culture End in Assam: असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने सोमवार को बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि असम में अब से कोई वीआईपी कल्चर नहीं होगा. उन्होंने कहा कि किसी भी सरकारी कार्यक्रम में अब सिर्फ सात्विक भोजन ही परोसा जाएगा.

विज्ञापन

VIP Culture End in Assam: असम में अब से नहीं होगा कोई वीआईपी कल्चर…! यहीं नहीं किसी भी सरकारी कार्यक्रम में परोसा जाएगा सिर्फ सात्विक भोजन. असम के सीएम हिमंत बिस्व सरमा ने सोमवार को यह बड़ी घोषणा की है. यहीं नहीं प्रदेश के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि अब मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े वाहनों और बैरिकेड्स की संख्या में भी कटौती की जा रही है.

सरकारी कार्यक्रमों में परोसा जाएगा सात्विक भोजन
सोमवार को बड़ा ऐलान करते हुए असम के सीएम हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि हमारी सरकार प्रदेश के वीआईपी कल्चर खत्म कर रही है. साथ ही हर सरकारी कार्यक्रम में अब सात्विक खाना ही परोसा जाएगा. हालांकि रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि यह नियम राज्य के सरकारी गेस्ट पर लागू नहीं होगा. अतिथियों के लिए सरकारी गेस्ट हाउस में मांसाहारी खाना की सुविधा होगी.

Also Read: ‘सीएम केजरीवाल शराब घोटाले के असली मास्टर माइंड…’ हाईकोर्ट में सीबीआई का बड़ा दावा, HC ने फैसला सुरक्षित रखा

बांग्लादेशी घुसपैठियों से बिहारियों की तुलना के बयान से जब मचा बवाल तो शिल्पी नेहा तिर्की ने दिया बड़ा बयान, देखें वीडियो

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola