Vidhansabha Chunav 2022: मणिपुर में उम्मीदवारों की घोषणा के बाद भाजपा ऑफिस की सुरक्षा कड़ी

Updated:
विज्ञापन

Vidhansabha Chunav: चुनाव आयोग कल रैली-रोड शो पर बड़ा फैसला ले सकता है. आज अमित शाह ने गोवा में जमकर चुनाव प्रचार किया. घर-घर जाकर भाजपा के लिए वोट मांगे. मणिपुर में बीजेपी उम्मीदवारों की घोषणा के बाद पार्टी कार्यालय की सुरक्षा बढ़ानी पड़ी.

विज्ञापन

मणिपुर में उम्मीदवारों की घोषणा के बाद भाजपा ऑफिस की सुरक्षा कड़ी

मणिपुर में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों की घोषणा के बाद इंफाल में पार्टी ऑफिस की सुरक्षा कड़ी कर दी गयी है. मणिपुर में दो चरणों में विधानसभा के चुनाव कराये जाने हैं.

आयोग करेगा कोरोना की समीक्षा, रैली-रोड शो पर जारी हो सकता है दिशा-निर्देश

पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों के दौरान जनसभाएं और रोड शो को अनुमति दी जाये या नहीं, इस पर चुनाव आयोग की कल एक अहम बैठक होगी. इसमें चुनावी राज्यों में कोरोना की स्थिति की समीक्षा करने के बाद इस पर अंतिम फैसला लिया जायेगा. 31 दिसंबर को चुनाव आयोग चुनाव प्रचार पर नये दिशा-निर्देश जारी कर सकता है.

पंजाब में कांग्रेस ने जारी की 8 उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट

पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 के लिए कांग्रेस ने अपने 8 उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है. इसमें कहा गया है कि मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी भदौर विधानसभा सीट से भी चुनाव लड़ेंगे. कांग्रेस ने पहले कहा था कि सीएम चन्नी चमकौर साहिब सीट से चुनाव लड़ेंगे.

अमित शाह ने गोवा में घर-घर जाकर किया चुनाव प्रचार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को गोवा में घर-घर जाकर चुनाव प्रचार किया. सनवोर्डेम में अमित शाह के साथ गोवाके मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत भी थे. गोवा में 14 फरवरी को वोटिंग है.

नरेंद्र मोदी उत्तराखंड में प्रचार करेंगे या नहीं, प्रह्लाद जोशी ने दिया ये अपडेट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में प्रचार करेंगे या नहीं, इस पर प्रह्लाद जोशी ने अपडेट दिया है. जोशी ने कहा है कि प्रधानमंत्री से प्रचार के लिए वक्त मांगा गया है. चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए पीएम मोदी के कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की जायेगी. 31 जनवरी को चुनाव आयोग नयी गाइडलाइन जारी कर सकता है.

पंजाब में हमारी सरकार बनने के बाद दफ्तरों में नहीं लगेगी सीएम या नेता की तस्वीर : केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को अमृतसर में कहा कि पंजाब में हमारी सरकार बनने के बाद पंजाब सरकार के किसी भी दफ्तर में मुख्यमंत्री या किसी भी नेता की तस्वीर नहीं लगाई जाएगी. दफ्तरों में सिर्फ बाबा साहब अंबेडकर और शहीद भगत सिंह की तस्वीर लगाई जाएगी.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola