Very Heavy Rain Warning: 20,21,22,23,24,25 जुलाई तक इन राज्यों में बारिश की संभावना, IMD अलर्ट

Updated:
विज्ञापन
Very Heavy Rain Warning

Very Heavy Rain Warning

Very Heavy Rain Warning: देश के कई हिस्सों में अगले छह से 7 दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक 20 से 21 जुलाई को उत्तराखंड में कुछ जगहों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है. आईएमडी के मुताबिक यहां 21 सेमी या उससे ज्यादा बारिश हो सकती है. वही 22 जुलाई तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब और हरियाणा समेत कई और हिस्सों में जोरदार बारिश के आसार है.

विज्ञापन

Very Heavy Rain Warning: आईएमडी के अनुसार उत्तर-पश्चिम और पूर्वोत्तर राज्यों के आसपास के क्षेत्रों में दबाव के प्रभाव के कारण दक्षिण-पश्चिम राजस्थान में भारी से बहुत भारी बारिश का दौर जारी रह सकता है. इसके अलावा उत्तरी गुजरात में बहुत भारी बारिश की संभावना है.

Very heavy rain warning

आईएमडी के मुताबिक अगले 6 से 7 दिनों के दौरान केरल , कर्नाटक, तमिलनाडु में भारी से अति भारी बारिश जारी रहने की संभावना है, जबकि 20 जुलाई को केरल और तटीय कर्नाटक में कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है.

Very heavy rain warning

मौसम विभाग के मुताबिक 20 से 24 जुलाई के दौरान जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है.

Very heavy rain warning

20 और 22 जुलाई को पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड में बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है. इसके अलावा पंजाब, कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में बारिश का दौर जारी रह सकता है.

Very heavy rain warning

मौसम विभाग के मुताबिक 20 से 25 जुलाई के दौरान कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है.

Very heavy rain warning

20 जुलाई को सौराष्ट्र और कच्छ में भारी बरसात की संभावना है. अगले 5 दिनों के दौरान पश्चिम भारत के कई क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है.

Very heavy rain warning

23 से 25 जुलाई के दौरान मध्य प्रदेश, गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड में छिटपुट स्थानों पर भारी बारिश जारी रह सकती है.

Very heavy rain warning

20 से 25 जुलाई के दौरान ओडिशा, छत्तीसगढ़, विदर्भ, बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश की संभावना है.

Very heavy rain warning
विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola