Heavy Rain Alert: 28,29,30,31 जुलाई से 3 अगस्त तक अति भारी बारिश, इन राज्यों में भारी बरसात, आईएमडी का हाई अलर्ट

Updated:
विज्ञापन
Very Heavy Rain Alert

Very Heavy Rain Alert

Heavy Rain Alert: देश के कई हिस्सों में आगामी दिनों में जोरदार बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने अनुमान जाहिर किया है कि 28 जुलाई से 3 अगस्त तक देश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 12 घंटों के दौरान उत्तर-पश्चिमी मध्य प्रदेश में निम्न दाब क्षेत्र में बदलने की संभावना है. इसके कारण देश के कई हिस्सों में जोरदार बारिश हो सकती है.

विज्ञापन

Heavy Rain Alert: भारत मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि 28 जुलाई से लेकर 3 अगस्त तक देश के कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. कुछ इलाकों में अति भारी बारिश की भी संभावना है. आगामी दिनों में मानसून का रौद्र रूप दिख सकता है. आईएमडी के मुताबिक 28 जुलाई को पूर्वी राजस्थान में कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है. 28 जुलाई को पूर्वोत्तर भारत में भारी से बहुत भारी बारिश जारी रहने की संभावना है. इसके अलावा 1 से लेकर 3 अगस्त के दौरान भारी बरसात हो सकती है. 29 से 31 जुलाई के दौरान पश्चिम हिमालयी में क्षेत्र में भारी बारिश का नया दौर शुरू होने की संभावना है.

कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश के आसार

मौसम विभाग के मुताबिक देश के कई राज्यों में आगामी दिनों में भारी से बहुत भारी बारिश के आसार है. पूर्व, पश्चिम, उत्तर-पश्चिम, पूर्वोत्तर भारत,मध्य और दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में आने वाले दिनों में भारी से बहुत भारी बारिश के आसार हैं. आईएमडी के मुताबिक मानसून टर्फ का पश्चिमी सिरा अपनी सामान्य स्थिति के दक्षिण में और पूर्वी सिरा औसत समुद्र तल पर अपनी सामान्य स्थिति के पास है.
उत्तर-पश्चिमी मध्य प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में एक निम्न दाब क्षेत्र में कमजोर हो गया है. अगले 12 घंटों के दौरान इसके उत्तर-पश्चिमी मध्य प्रदेश में लगभग पश्चिम की ओर बढ़ने और धीरे-धीरे कमजोर होकर निम्न दाब क्षेत्र में बदलने की संभावना है. इसके कारण देश के कई हिस्सों में जोरदार बारिश हो सकती है.

उत्तर-पश्चिम भारत में भारी बारिश

  • 28, 29,30 और 31 जुलाई को पूर्वी राजस्थान में कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है.
  • 29-31 जुलाई के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में भारी से बहुत भारी बारिश का एक नया दौर शुरू होने की संभावना है.
  • 28 जुलाई को पश्चिमी उत्तर प्रदेश, 28 से 30 जुलाई के दौरान उत्तराखंड, 29 जुलाई को हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है.
  • अगले 7 दिनों के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और मैदानी इलाकों में कुछ स्थानों पर गरज और बिजली के साथ कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.

पश्चिम भारत में अत्यधिक भारी बारिश

  • 28 से 30 जुलाई के दौरान कोंकण और गोवा, गुजरात राज्य, मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है,
  • 28 जुलाई को मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी बरसात होने की संभावना है.
  • अगले 6 से 7 दिनों के दौरान क्षेत्र में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश की संभावना

  • 1 से 3 अग��्त के दौरान पूर्वोत्तर भारत में भारी से बहुत भारी बारिश का एक नया दौर शुरू होने की संभावना है.
  • 1 और 2 अगस्त को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है.
  • 28 जुलाई से 2 अगस्त के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में कई स्थानों पर गरज, बिजली कड़कने और कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश जारी रह सकती है.

पूर्वी और मध्य भारत में अति भारी बारिश की संभावना

  • 28 से 31 जुलाई के दौरान मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है.
  • 2 अगस्त तक उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, 28 से 30 जुलाई के दौरान बिहार, 29-31 जुलाई के दौरान झारखंड में भारी बारिश की संभावना है.
  • अगले 5 दिनों के दौरान इस क्षेत्र में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं.
विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola